फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad district received 22.42 mm of rain, feeling of coolness, crops benefited

फतेहाबाद जिले में हुई 22.42 एमएम बरसात, ठंडक का अहसास, फसलों को हुआ फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad district received 22.42 mm of rain, feeling of coolness, crops benefited
फतेहाबाद के बतरा कॉलोनी रोड पर कीचड़ व जमा बरसाती पानी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले को एक बार फिर मंगलवार अलसुबह प्री-मानसून की बारिश ने पूरे जिले को भिगो दिया। फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। फतेहाबाद व कुलां क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई है। वहीं पूरे जिले में 22.42 एमएम बारिश होने से जहां फसलों को काफी फायदा हुआ है, वहीं लोगों को भी ठंडक का एहसास हुआ।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में करीब 3 बजे मौसम में बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब एक घंटे तक होती रही, जिस कारण शहर क अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। भट्टूकलां बस अड्डे के पास स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय बारिश के पानी से भरा दिखाई दिया, जिस कारण कर्मचारियों को कार्यालय में जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसबीआई रोड पर बतरा कॉलोनी को जाने वाली सड़क तो पानी व कीचड़ से भरी दिखाई दी। बरसात के कारण सुंदर नगर, योग नगर को जोड़ने वाली चौधरी कॉलोनी के एक हिस्से में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार अलसुबह हुई बारिश के कारण इस गली ने तालाब का रूप धारण कर लिया और घरों में जा घुसा। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाएं का अपने घरों से निकलना तक दूभर हो गया। मोहल्लावासी हरबंस लाल, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि वे पिछले 2 साल से नगर परिषद अधिकारियों, एसडीएम व उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वार्ड 11 व 12 के पूर्व पार्षदों को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक किसी ने इसके समाधान करने का प्रयास तक नहीं किया। पिछले दिनों उपायुक्त ने नगर परिषद में खुला दरबार लगाया गया था, जिसमें इस क्षेत्र के लोगों ने डीसी के समक्ष इस समस्या को उठाया था। डीसी ने 10-15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा शहर की ठाकर बस्ती, धर्मशाला रोड, नागरिक अस्पताल सहित अनेक क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

वहीं जिले के खंड रतिया, टोहाना, भट्टूकलां, भूना, कुला व जाखल में भी अच्छी बरसात हुई है। टोहाना में मंगलवार को सुबह बरसात के चलते शहर के अनेक निचले हिस्सों में पानी भर गया। जिसके चलते वाहन भी सड़क के बीचोंबीच बंद हो गए। शहर के शहीद चौक, हिसार रोड व आंबेडकर चौक, रतिया रोड, प्राचीन मंदिर रोड, सदर थाना रोड, चंडीगढ़ रोड, रामनगर, अनाज मंडी एरिया में बरसाती पानी जमा हो गया। बारिश का पानी सदर थाने व बस स्टैंड में जाने से आमजन को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जमालपुर रोड व हिसार रोड पर पानी जमा होने से दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हुआ, जिससे लोगों मे सरकार व प्रशासन के प्रति रोष देखने को मिला। रतिया में भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान रहा 30 डिग्री
फतेहाबाद में मंगलवार को बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। 7.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को ठंडक प्रदान की। वहीं जिले में आद्रर्ता का स्तर 55 फीसदी रहा।
जिले में खंड स्तर पर हुई बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेेहाबाद 38
रतिया 19
टोहाना 25
भट्टूकलां 18
भूना 21
कुलां 38
जाखल 22
नोट: बरसात के आंकड़े एमएम में हैं
प्री मानूसन की बरसात अच्छी हुई है। इससे धान व नरमे की फसल को फायदा होगा। धान की रोपाई का काम तेजी से होगा, वहीं बिजी गई नरमे की फसल व अन्य फसलों को भी इसका फायदा होगा।

-डॉ. राजेश सिहाग, उप कृषि निदेशक फतेहाबाद।

फतेहाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा बरसाती पानी

फतेहाबाद के मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा बरसाती पानी- फोटो : Fatehabad

बारिश के पानी में खड़ा युवक

बारिश के पानी में खड़ा युवक- फोटो : Fatehabad

योग नगर में जमा बारिश का पानी।

योग नगर में जमा बारिश का पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed