फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad cruiser car accident five bodies including two women and two children recovered

फतेहाबाद क्रूजर गाड़ी हादसा: एनडीआरएफ का सर्च अभियान जारी, दो महिलाएं व दो बच्चों समेत पांच शव बरामद

Sat, 01 Feb 2025 04:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Feb 2025 04:31 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला में धुंध के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। गांव महमड़ा निवासी जरनैल सिंह ने कूदकर जान बचा ली थी।

विज्ञापन
Fatehabad cruiser car accident five bodies including two women and two children recovered
राहत बचाव का कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के पास शुक्रवार देर रात को क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई थी। शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के बाद दो महिलाओं, दो बच्चों समेत पांच शव फतेहपुर हेड के पास बरामद किए गए है। फिलहाल 6 लोग अभी लापता है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार देर रात को फाजिल्का में आयोजित शादी समारोह से गांव महमड़ा निवासी परिवार क्रूजर गाड़ी से वापस लौट रहा था। जब गांव सरदारेवाला के पास पहुंचे तो धुंध के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। गांव महमड़ा निवासी जरनैल सिंह ने कूदकर जान बचा ली थी। जबकि अन्य लोग नहर में डूब गए। गाड़ी निकाली गई तो उसमें से दो लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया। जिसमें युवक को मृत घोषित कर दिया था जबकि बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

विज्ञापन

10 साल के अरमान ने दिखाई हिम्मत, गाड़ी के टूटे शीशे से निकलकर आया बाहर

भाखड़ा नहर में क्रूजर गाड़ी गिरने के बाद 10 साल के अरमान की जान बची है जबकि उसके माता-पिता और बहन भी गाड़ी में सवार थे। गांव रियोंद निवासी अरमान का अस्पताल में उपचार चल रहा है।



अरमान से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ओनू लगा (चालक को) सडक़ आ गई तो गड्डी मोड़ ली ते फिर नहर विच डिग गई। अरमान ने बताया कि गाड़ी नहर में गिरने के बाद आगे का शीशा टूट गया और पिछली तरफ की खिडक़ी भी खुल गई। इसके बाद वह निकल कर गाड़ी के ऊपर आ गई और कई देर तक पड़ा रहा। इसके बाद वहां आए लोगों ने बाहर निकाला। अरमान ने बताया कि वह अपने पिता जसविंद्र, मां रविंद्र कौर और छोटी बहन के साथ लाधुका मंडी में शादी में गए थे।

गाड़ी से खुद बाहर निकल कर आए जरनैल सिंह ने बताई आपबीती

क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिरने के बाद सबसे पहले खुद ही गांव महमड़ा निवासी जरनैल सिंह बाहर निकल कर आया था। नहर से बाहर आने के बाद उसने पहले गुजरे राहगीरों से मदद मांगी लेकिन नहीं मिली और फिर आगे चला गया। वहां बैठे दो राहगीरों ने गांव सरदारेवाला पहुंचाया और गांव में अनाउसमेंट करवाकर ग्रामीणों को एत्रित किया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। जरनैल ने कहा कि मैं गड्डी तो निकलन दी कोशिश की तां बच गई जान, तैरना आंदा सी।

महमड़ा निवासी जरनैल सिंह ने आप बीती बताते हुए बताते हुए बताया कि गांव महमड़ा से 28 जनवरी को मासी के बेटे की शादी में गए थे। 29 को बारात में गए थे और 31 जनवरी को पार्टी के बाद वहां से चले थे। जब डबवाली के पास पहुंचे तो धुंध आ गई थी। मामा गाड़ी चला रहा था। जब गाड़ी गिरी तो उसने तुरंत खिडक़ी को खोला लेकिन नहीं खुली। इसके बाद दोबारा प्रयास किया तो कोट अड़ गया। जिसे उसने उतार दिया और तैरना आता था तो बाहर निकल आया।

नहर करीब 15 से 20 फुट गहरी है। बाहर आया तो दो लोग मिले उन्हें रोका लेकिन नहीं रूके और फिर आगे चला तो दो आदमी बैठे थे। मैनें राते हुए घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसे वह गांव सरदारेवाला में ले गए और और पहनने को कपड़े दिए। मौके पर आए तो काफी ग्रामीण पहुंच गए थे। मुझे घबराहट होने लगी तो उसे दोबारा गांव में ले गए। गाड़ी में बहन, माता, मौसा, मामी, मामी पंजाब की, मासी के बेटे और पुत्रवधु, भांजा व भांजी व बहन की बहू थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed