फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, country person in que , says tawar, ban of 1000 and 500 rs note, fatehabad, harayana

नोटबंदी के 50 दिन बाद भी देशवासी कतारों में : तंवर

Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, country person in que , says tawar, ban of 1000 and 500 rs note,   fatehabad,  harayana
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का स्वागत करते कांग्रेस नेता देवेंद्र बबली एवं अन्य नेता । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के 50 दिनों के बावजूद आज भी देशवासी कतारों में खड़े हैं। सरकार द्वारा दी गई पीड़ा महसूस कर रहा है। वे रविवार को कांग्रेस नेता देवेंद्र बबली की ओर से गांव बिढाईखेड़ा में नववर्ष पर मधुर मिलन समारोह एवं नोटबंदी के खिलाफ जनसभा में बतौर मुख्यातिथि बोले रहे थे। समारोह में नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. तंवर ने कहा कि अब से पूर्व देश आर्थिक आपातकाल में कभी नहीं रहा।

नोटबंदी के फैसले का ही यह असर है कि बड़े-बड़े उद्योगों पर ताले पड़ गए हैं। वहां श्रमिकों को रोजगार मुक्त कर दिया गया है। कृषि क्षेत्र में फल एवं सब्जियों के दामों में गिरावट के कारण किसान भूखे पेट सोने पर मजबूर हैं। आज किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात तो कहते हैं, मगर देश जिस पीड़ा से गुजर रहा है, उस पीड़ा को प्रधानमंत्री सुनने को तैयार नहीं। बैंक और एटीएम की कतारों में खड़े 100 से अधिक लोगों की मौत के मामले में भी प्रधानमंत्री की चुप्पी जनविरोधी होने की ओर इशारा करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देशवासियों से जो सुझाव मंगवाते हैं उनमें केवल और केवल सरकार के इस निर्णय की कठोर आलोचना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्हें कूड़े के ढेर में डलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नववर्ष से पूर्व राष्ट्र के नाम संबोधन में नोटबंदी पर एक शब्द भी नहीं कहा जिससे यह प्रमाणित होता है कि वास्तव में उनका यह फैसला जनविरोधी ही साबित हुआ है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस अवसर पर सतलुज यमुना लिंक नहर जैसे संवेदनशील मामले पर इनेलो और भाजपा पर तुच्छ राजनीति करने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल कांग्रेस ही गंभीर है।

 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र बबली ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए उन्हें अपना पारिवारिक सदस्य बताया। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के लिए वे सांझे तौर पर जो कुछ कर सकते हैं, करेंगे।
बबली ने कहा कि इससे पूर्व भी वे डॉ. तंवर के प्रयासों से हलके के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए थे मगर दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हलके का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को विकास कराना तो दूर इसे संभालने के लिए ही वक्त नहीं है। 


इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, भाई मनोज बबली, विनोद बबली के अलावा राजबीर बुढ़ानिया, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां, कैप्टन उमराव सिंह, सुभाष बिश्नोई, गुरप्रीत सिंह, बनवारी नंबरदार, संतोष कैरालिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed