फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, connection cut, electric bill pending, action, fatehabad, harayana

बिजली बिल के बकायदारों के काटे कनेक्शन

Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहरी क्षेत्र में बिजली के बकाया बिल न भरने वालों पर बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की बिजली विभाग की एक टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सो में कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे। विभाग की टीम में सोहन राम, राकेश कुमार, विजय कुमार, शेषनाथ आदि शामिल रहे।

सरकार द्वारा नोटों पर प्रतिबंध के बाद विभाग को आस जगी और विभाग ने बकाया बिलों वाले उपभोक्ताओं को पुराने नोटों के जरिये बकाया बिल भरने की छूट दी। लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं ने बकाया बिलों को भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों ने बकाया बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। इस पर विभाग की टीम ने बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

 
किश्तों में दे सकते है बिल: एसडीओ
 बिजली विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की तरफ बकाया बिल हैं, उनको पुराने नोटों के जरिये बिल भरने की छूट दी गई थी। लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं ने बिल अदा करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिस पर विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता विभाग की एक स्कीम के तहत अब तक लगा सरचार्ज माफ करवा सकते हैं और विभाग द्वारा तय किश्तों के अनुसार बिजली बिल भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed