{"_id":"589b65414f1c1bc15537a6ed","slug":"fatehabad-cm-collage-10-feb-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 10 को रखेंगे कॉलेज की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 10 को रखेंगे कॉलेज की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 10 फरवरी को राजकीय कॉलेज भूना की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। राजकीय कॉलेज भूना के हॉल में कार्यक्रम होगा। इसके लिए हॉल में ही विडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए हाई स्पीड इंटरनेट, मल्टीमीडिया उपकरण और बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। हॉल के एक तरफ शिलान्यास पत्थर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र से ही बटन दबाकर राजकीय कॉलेज भूना का शिलान्यास करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक टोहाना एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी दिन कुरुक्षेत्र से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 जिलों के 22 सरकारी कॉलेजों की आधारशिला रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन