{"_id":"67fe9d350c20930e02005536","slug":"fatehabad-civil-tigers-became-champion-by-defeating-baropal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-132272-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बड़ोपल को हराकर फतेहाबाद सिविल टाइगर्स बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बड़ोपल को हराकर फतेहाबाद सिविल टाइगर्स बनी चैंपियन
Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एचपीएल की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथिगणस्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। स्वास्थ्य कर्मियों को फिट रखने के उद्वेश्य से शुरू की गई जिलास्तरीय हेल्थ प्रीमियर लीग ‘एचपीएल’ क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल फतेहाबाद सिविल टाइगर्स और बड़ोपल सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस शानदार मुकाबले में फतेहाबाद 55 रनों से जीत दर्ज कर एचपीएल की विजेता बनी।
समापन समारोह में विजिलेंस के डीएसपी जुगल किशोर पूनिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया वहीं दलीप गोदारा पूर्व कप्तान जिला पटौदी टीम विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में बड़ोपल के बल्लेबाज सलीम को बेस्ट बैट्समैन, बड़ोपल के बॉलर सुरेंद्र को बेस्ट बोलिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया वहीं वहीं डॉ. राकेश कस्वां को मेन ऑफ दा सीरीज चुना गया। इस मैच में गोविंद भट्टू व विजय गोस्वामी को बेस्ट वॉलियंटर का अवॉर्ड दिया गया।
-
फाइनल मुकाबले में यह रहा खिलाडिय़ों का प्रदर्शन
हेल्थ प्रीमियर लीग में फतेहाबाद जीएच, सीएचसी बड़ोपल, सीएचसी भूना व सीएचसी भट्टू ने भाग लिया। फाइनल फतेहाबाद सिविल टाइगर्स व बड़ोपल सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें फतेहाबाद में पहले बेटिंग करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 133 रन बनाए। इसमें डॉॅ. राकेश कस्वां 41, रमेश ढाका 32, संजीव कुंडू 18, हर्ष कंबोज ने 11 रन का योगदान दिया। बड़ोपल टीम की ओर से सुरेंद्र कुमार ने 2.4 ओवरों में मात्र 13 रन देकर 5 विकेट हासिल की। जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ोपल टीम 9.5 ओवरों में 78 रन पर आल आउट हो गई। बड़ोपल की तरफ से सलीम 21 रन, संदीप फौजी 15 रन, भगत भोड़ा ने 10 रन बना पाए। फतेहाबाद की ओर से रमेश ढाका ने मात्र 1.5 ओवरोंं में 13 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा डॉ. राकेश कस्वां ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस मैच में रमेश ढाका को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। इस मैच में प्रदीप भूना, कुलदीप भट्टू ने अंपायरिंग की। इससे पूर्व अंतिम लीग भट्टू स्ट्राइकर व भूना रॉयल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। इसमें निर्धारित 15 ओवर में भट्टू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाए, जिसके जवाब में भूना रॉयल चैलेंजर्स 9 विकेट गंवाकर 114 रन ही बना सकी। भट्टू की ओर से कुलदीप ने 47, रोहित जाखड़ ने 24, प्रदीप ने 21, मेजर शरद ने 12 रन बनाए। भट्टू के गेंदबाज महेशी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ दी मैच रहे।