फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, cheq, clear, bank, money, in same day, harayana

शाम तक क्लीयर होगा चेक, लागू होगा सीटीएस सिस्टम

Fri, 17 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, cheq, clear, bank, money, in same day,   harayana
जितेंद्र लैकरा, कैनरा बैंक अधिकारी, फतेहाबाद । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के सभी बैंक अब जिले के उपभोक्ताओं को एक नायाब तोहफा देने जा रहे हैं। बहुत जल्द जिले के सभी बैंकों में चेक ट्रंकेशन सिस्टम अर्थात सीटीएस व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं के चेक एक ही दिन में क्लीयर हो जाएंगे। इससे पहले एक चेक को क्लीयर करने में दो से तीन दिन लग जाते थे। लीड बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में ये व्यवस्था फतेहाबाद जिले के बैंकों में शुरू होगी। अभी फिलहाल ये व्यवस्था प्रदेश के बड़े जिलों में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में ढाई हजार के करीब चेक होते हैं क्लीयर
बैंकिंग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय फतेहाबाद में रोजाना लगभग दो से ढाई हजार चेक रोजाना क्लीयरिंग हाउस में जाते हैं। सीटीएस सिस्टम लागू होने के बाद बैंकिंग कर्मचारी को क्लीयरिंग हाउस जाकर चेक नहीं कैश करवाना पड़ेगा। बल्कि सीटीएस लागू होने के बाद बैंक में ही अलग से सीटीएस स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। ये स्टाफ बैंक की शाखा में आने वाले सभी चेकों को स्कैन कर क्लीयरिंग हाउस भेजेगा और क्लीयरिंग हाउस से उसी दिन चेक क्लीयर होकर वापस आ जाएंगे। इसका मतलब ये होगा कि अगर आप सुबह बैंक में चेक लगाते हैं तो उसी दिन शाम को ही चेक क्लीयर हो जाएंगे।
विज्ञापन


29 दिसंबर को आरबीआई ने शुरू की थी योजना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के निर्देश पर 29 दिसंबर, 2016 से बैंकिंग सिस्टम में सीटीएस लागू हुआ था, लेकिन शुरुआती दौर में कुछ  बैंकों ने इसे नहीं अपनाया। लेकिन फिर आरबीआई के निर्देशों पर सभी बैंकों ने इस व्यवस्था को अपनाने की स्वीकृति तो दे दी है, लेकिन फिलहाल इसे बड़े शहरों में ही लागू किया गया है। माना जा रहा है कि अप्रैल में नए वित्त वर्ष के शुरू होने पर छोटे शहरों में भी इस व्यवस्था को लागू करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


184 बैंक शाखाएं, लगभग 5 लाख के करीब बैंक उपभोक्ता
फतेहाबाद जिले में विभिन्न बैंकों की तकरीबन 184 शाखाएं हैं जो फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भूना, भट्टू जाखल और विभिन्न गांवों में स्थित हैं। जिले भर के तकरीबन 5 लाख लोगों के विभिन्न बैंकों में अपना अकाउंट खोल चुके हैं। इसमें लगभग ढाई लाख बैंक उपभोक्ता जनधन खातों के हैं। ऐसे में बैंकिंग अधिकारी ये मान रहे हैं कि इस सिस्टम के लागू होने से चेक गुम होने या खराब होने की स्थितियों से बैंकिंग कर्मचारियों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

बैंकिंग सिस्टम में सीटीएस सिस्टम लागू होने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। पहले क्लीयरिंग के लिए जाने के दौरान कई बार चेक गुम या बारिश आदि के कारण खराब होने का डर लगा रहता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

जितेंद्र लैकरा, कैनरा बैंक अधिकारी, फतेहाबाद ।

सीटीएस सिस्टम को पहले बड़े शहरों में लागू किया जा रहा है। लेकिन नए वित्त वर्ष से इसके छोटे शहरों में भी आने की संभावना है। इससे लोगाें को काफी राहत मिलेगी क्योंकि उनका चेक एक ही दिन में क्लीयर हो जाएगा।
जीएस मल्होत्रा, लीड बैंक अधिकारी, फतेहाबाद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed