{"_id":"5884fdf64f1c1b4258efead6","slug":"fatehabad-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":" टोहाना की नंदीशाला की तर्ज पर अब रेवाड़ी और पंचकूला में भी बनेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना की नंदीशाला की तर्ज पर अब रेवाड़ी और पंचकूला में भी बनेगी
fatehabad
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में नंदीशाला का निरीक्षण करते हुए उच्च अधिकारियो को जानकारी देते हुए धर्मपाल सैनी।
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद की तरह लावारिस पशुओं की समस्या झेल रहे रेवाड़ी और पंचकूला भी अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फतेहाबाद प्रशासन के अपनाए रास्ते पर चलेंगे। रविवार को टोहाना में चंडीगढ़ रोड स्थित नंदीशाला का रेवाड़ी, जींद पंचकूला सहित कई जिलों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान टोहाना नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सैनी ने अधिकारियों को विभिन्न प्रकार की जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान सैनी ने बताया कि रेवाडी सेस मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी विनीति भल्ला, जींद से अंकित जैन, पंचकूला से नम्रता मेहता, रेवाड़ी के एसडीएम विनेश कुमार ने नंदीशाला का निरीक्षण करते अनेक जानकारियां ली कि किस प्रकार यहां कार्य किया जाता है तथा नंदीशाला का कितनी लागत में निर्माण करवाया।
इस दौरान अधिकारियों ने नंदीशाला की तारीफ करते कहा कि अब रेवाड़ी और पंचकूला में भी टोहाना की नंदीशाला की तर्ज पर नंदीशाला बनेंगी ताकि इन जिलो में घूम रहे आवारा पशुओं को नंदीशाला में रखते आमजन को हादसों से बचाया जा सके। इस दौरान अधिकारियों ने नंदीशाला का मुआयना किया और इसके बनाने और रखरखाव के बारे मेें जानकारी प्राप्त की। कम बजट पर चल रही गौशाला के निर्माण रखरखाव को देखकर सभी अधिकारियों ने नंदीशाला की समिति की तारीफ की और इसी प्रकार से रेवाड़ी और पंचकूला में भी नंदीशाला बनाने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुशाशन अधिकारी विनीत भल्ला ने कहा कि आज टोहाना की यह नंदीशाला पूरे प्रदेश के लिए मॉडल बन चुकी है और पूरे हरियाणा में इन सड़क पर घूम रहे इन बेसहारा पशुओं के लिए जल्द ही पूरे हरियाणा में नंदीशाला खोली जायेगी। नंदीशाला में आये सभी अधिकारियों ने नंदी महाराज को गुड़ खिलाकर सेवा की। उस उपरांत शिव नंदी गो सेवा समिति ने सभी अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।