फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, cashess, sceame, promote, government give, money, fatehabad, harayana

कैशलेस तरीके अपनाने वालों को सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 06 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, cashess, sceame, promote, government give, money,  fatehabad,  harayana
स्थानीय पटवार भवन में पटवारियों को कैश लैस बारे प्रशिक्षण देते एसडीएम सतबीर जांगु व डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 स्थानीय पटवार भवन में नगद रहित लेनदेन और ई-बैंकिंग ट्रांजेक्शन के बारे में जिले के पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में फतेहाबाद के उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु, जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र भारद्वाज, नायब तहसीलदार विजय सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, कानूनगों और पटवारी मौजूद थे।
एसडीएम सतबीर जांगु ने कहा कि विमुद्रीकरण के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश को कैशलेस की दृष्टि से भारत का अग्रणी राज्य बनाया जाना है। इसलिए सभी यूपीआई, यूएसएसडी और ई-वॉलेट साधनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी लेनदेन में ई-बैंकिंग के विभिन्न साधनों का इस्तेमाल किया जाए। कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति लेनदेन की दर से प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप राशि भी दी जाएगी। जो नागरिक 3 में से किसी एक कैशलेस तरीके में पंजीकृत होते हैं और कम से कम एक लेनदेन की प्रक्रिया को क्रियान्वित करते हैं, तो राज्य सरकार उनके खातों में सराहना के रूप में 5 रुपये की राशि भी जमा कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मेरा मोबाइल, मेरा बैंक, मेरा बटुआ योजना को अपनाकर कैश लैस समाज के लिए सभी का अपेक्षित सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं इन तरीकों को सीखे और दूसरे लोगों को भी इस बारे जागरूक करें। उन्होंने पटवारियों से आह्वान किया कि वे सीएससी व ग्राम सचिवालयों में लोगों को इस बारे अधिक से अधिक जागरूक करे और उन्हें कैशलेस समाज बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को एक मिशन के रूप में ले और हरियाणा को कैशलेस मोड में स्थापित करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed