फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, cash in bank, not small in peoples que, fatehabad, harayana

बैंकों में पहुंचा कैश लेकिन नहीं टूटी कतारें

Fri, 25 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, cash in bank, not small in peoples que,  fatehabad,  harayana
बैंक के बाहर लगी लोगों की लंबी लाइनें । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 शुक्रवार को नोट बदलने की अवधि खत्म होने के बाद बैंकों की कतारें और लंबी हो गई। केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित शहर के कई बैंकों में नकदी बंटनी शुरू हुई तो लाइन भी लंबी होती चली गई। हालांकि लोगों को 2-4 हजार रुपये निकलवाकर ही संतोष करना पड़ा। अग्रणी बैंक के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को फतेहाबाद में करीबन सभी बैंकों में पर्याप्त नकदी पहुंच गई जिसे उपभोक्ताओं में बांटा गया। हालांकि एटीएम में अभी भी पैसा नहीं होने से लोग बैरंग लौट रहे हैं।


फतेहाबाद के सभी बैंकों में शुक्रवार को पैसा पहुंचा तो लोगों को बंटना शुरू हुआ। हालांकि तय सीमा दो से चार हजार तक ही लोगों को नकद राशि दी गई। केनरा बैंक और पीएनबी में कतारें सबसे बड़ी थी। वजह थी, शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश होना। शुक्रवार को हजार और पांच सौ के नोटों को बदलने की सीमा खत्म होते ही लोग अपने-अपने खाते वाले बैंकों में पहुंच गए, जिस कारण लाइनें लंबी दिखीं। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर भी हजार के पुराने नोट नहीं चले। प्राइवेट बैंकों में स्थिति खासी बदतर थी।
विज्ञापन


एचडीएफएससी, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में उपभोक्ताओं को उनके खुद के ही खातों से भी नकदी नहीं मिल सकी। जबकि सरकारी बैंकों में पांच बजे तक नकदी बंटती रही। अग्रणी बैंक अधिकारी जीएस मल्हौत्रा ने बताया कि करीब-करीब सभी बैंकों में आज के लिए पर्याप्त राशि पहुंच गई थी। शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण लोगों की ज्यादा नकदी राशि की डिमांड थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन पेमेंट की तरफ अभी तक नहीं हुआ लोगों का रुझान
नोटबंदी के बाद से पूरे देश में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर जागरूकता अभियान चल रहा है लेकिन फतेहाबाद में इसका ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है। दुकानदार हों या फिर आम उपभोक्ता, दोनों ही ऑनलाइन पेमेंट के इस्तेमाल से पीछे हटता दिख रहा है।


नोटबंदी के 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक बाजार में ज्यादातर दुकानदारों ने कार्ड स्वैप मशीन का विकल्प नहीं अपनाया है। दुकानदार ज्यादा से ज्यादा चेक से पेमेंट लेने में भरोसा कर रहे हैं। ई-वालेट और ऑनलाइन पेमेंट से अभी वो पीछे ही हटते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed