{"_id":"5834969d4f1c1be73413b29d","slug":"fatehabad-bank-money-money-cerculate-this-week-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंकों में एक हफ्ते में हालात सुधरने के आसार, मंगलवार को 12 करोड़ वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में एक हफ्ते में हालात सुधरने के आसार, मंगलवार को 12 करोड़ वितरित
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएनबी बैंक के बाहर पहुंचे लोग ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोट बंदी के 14 दिन बीत जाने के बाद भी बैंकों में लोग लाइनों में खड़े दिखाई देते हैं। हालांकि मंगलवार को फतेहाबाद के बैंकों में सबसे ज्यादा नकदी आई और बैंकों ने उसे वितरित की। मंगलवार को फतेहाबाद के चार बड़े बैंकों में पांच-पांच सौ के नोट भी पहुंच गए हैं। फतेहाबाद में सबसे ज्यादा मंगलवार को 12 करोड़ रुपये वितरित किए गए। लीड बैंक के अधिकारी जीएस मल्होत्रा के अनुसार हालात पहले से काफी बेहतर हैं। इसी सप्ताह हालात के सामान्य होने के पूरे आसार हैं।
मंगलवार सुबह पीएनबी, केनरा बैंक एवं एसबीआई के बाहर उपभोक्ताओं की कतारें लगी हुई थी लेकिन बैंक खुलने के बाद लोगों को राहत मिली कि उन्हें पैसा मिलने लगा। दोपहर तक अधिकांश लोग पैसा लेकर गए।
विज्ञापन
मंगलवार को पीएनबी, एसबीआई व दो प्राइवेट बैंकों में पांच-पांच सौ के नए नोट भी पहुंच गए, जिससे बाजार में काम धंधे में थोड़ा सा चलन दिखा। लीड बैंक के अधिकारी जीएस मल्हौत्रा के अनुसार पीएनबी में तीन करोड़, एसबीआई में पांच करोड़ और दो प्राइवेट बैंकों में चार-चार करोड़ की राशि उनकी करेंसी चेस्ट से मिली। मल्हौत्रा के अनुसार अब हालात एक सप्ताह में सामान्य हो जाएंगे। बैंकों में भीड़ कम हो रही है। लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार नकदी मिलने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि एटीएम में हालात अभी तक जस के तस हैं। पता चला है कि बैंक अब बड़े गांवों में नकदी पहुंचाने में जुटा है ताकि ग्रामीणों को खेतीबाड़ी में दिक्कत नहीं आए।