फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, bank, cash , no cash, people in que, fatehabad, harayana

नहीं कम हुई कतार,कैश की कमी से हाहाकार

Wed, 16 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, bank, cash , no cash, people in que,  fatehabad,  harayana
बस स्टैंड के पास एटीएम में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


नोट बंदी के बाद से फतेहाबाद जिले के बैंकों और एटीएम के बाहर उपभोक्ताओं की लाइनों के लगने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को विभिन्न बैंकों के उपभोक्ताओं को नई परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ा। फतेहाबाद के नेशनल हाईवे स्थित केनरा बैंक में कनेक्टिविटी लगभग दो घंटे के लिए गायब हो गई। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी। दूसरी ओर गांव धांगड़ में उपभोक्ताओं ने स्टेट बैंक के बाहर खूब हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि बैंक कर्मचारी जानबूझकर सांय चार बजे ही लेन-देन बंद कर देते हैं। इधर सरकारी विभागों ने पुराने नोट स्वीकार बढ़ाने की मियाद बढ़ाकर लोगों को काफी राहत पहुंचाने काम किया है। फतेहाबाद में नगर परिषद, टोहाना में जनस्वास्थ्य विभाग और रतिया में दूरसंचार विभाग ने ऐलान किया है कि वो अपने-अपने बिल को पुराने नोटों के साथ भी स्वीकार करेंगे। बिजली बिलों को पुराने नोटों के साथ भरा ही जा रहा है।


उधर, मंगलवार को लोगों की लाइनें भले ही बैंकों के बाहर से खत्म नहीं हुई हों लेकिन बैंकों की ढीली तैयारी इसके लिए बड़ा कारण बनकर सामने आई। लीड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिलेभर में 37 एटीएम बंद रहे। इस कारण से जिले के बाकी एटीएम पर इसका बोझ साफ तौर पर देखा गया। इसके अलावा 13 बैंकों में दोपहर बाद ही एक्सचेंज किए जाने वाली राशि खत्म होने से एक्सचेंज रोक दिया गया। इसके चलते भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सरकारी आदेशों का नहीं दिखा असर
बीते दिन ही सरकार की ओर से आदेश दिए गए थे कि बैंकों में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग लाइनें लगाई जाएंगी लेकिन मंगलवार को एक भी बैंक के बाहर ये सुविधा नहीं दिखाई दी। प्रतिदिन की तरह बुजुर्गों को सामान्य लाइनों में ही लगकर अपने काम निपटाने पड़े। हैरत इस बात की रही कि बैंक अधिकारी भी इस तरफ से आंखें फेरते दिखाई दिए, जिसके चलते बुजुर्गों और दिव्यांगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन भरने वालों का बढ़ा आंकड़ा
पुराने नोटों पर प्रतिबंध के बाद एकाएक ही बैंकों में लोन भरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। दो दिन में ही 6 करोड़ 16 लाख रुपये की लोन रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा पीएनबी की ब्रांच में ही 12 करोड़ 13 लाख से अधिक का कैश डिपॉजिट हो चुका है।


पांस सौ व एक हजार के नोटों से टेलीफोन बिल भरने की तिथि 24 तक
रतिया। भारत संचार निगम ने पांच सौ व एक हजार के नोटों के माध्यम से टेलीफोन के बिल भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। निगम ने अब 24 नवंबर तक बिल भरने के छूट का ऐलान कर दिया है। अब उपभोक्ता 24 नवंबर तक पांच सौ व एक हजार के नोट के माध्यम से अपने पुराने और मौजूदा बिलों का भुगतान कर सकते हैं। हालांकि पांच सौ और एक हजार के नोट एडवांस बिल भरने के लिए मान्य नहीं होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed