{"_id":"6967ceff463fe5d406033238","slug":"farmers-will-unite-today-against-the-auction-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147026-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नीलामी के विरोध में आज एकजुट होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नीलामी के विरोध में आज एकजुट होंगे किसान
विज्ञापन
जाखल। नडेल गांव में एक किसान की जमीन की नीलामी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा के नेता निर्भय रतिया ने वीडियो जारी कर किसानों से अपील की है कि वे वीरवार सुबह नडेल गांव पहुंचकर नीलामी को रोकें। किसान का आरोप है कि जाखल के एक आढ़ती को 8 लाख 60 हजार रुपये के बदले 37 कनाल ज़मीन की कुर्की करवाई जा रही है, जो गलत है। इससे पहले भी 17 दिसंबर को किसानों ने प्रशासन द्वारा की जाने वाली नीलामी को विफल कर दिया था।
आढ़ती जगदीश चंद ने बताया कि तीन दौर की बातचीत के बावजूद किसान पैसे देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश उनके लिए मान्य है। वहीं, आढ़ती ने पुलिस कप्तान से सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि वह 68 वर्ष के हैं और कोर्ट के आदेशों के पालन के लिए मौके पर उपस्थित होना जरूरी है। 17 दिसंबर को हुए विरोध के दौरान किसानों ने नायब तहसीलदार को बंधक बनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद 14 किसानों पर मामला दर्ज किया गया था। किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि इन झूठे मामलों को वापस लिया जाए। संवाद