फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers upset due to stoppage of mustard purchase, demonstrated in front of Market Committee office

Fatehabad News: सरसों की खरीद बंद होने से बिफरे किसान, मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Apr 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to stoppage of mustard purchase, demonstrated in front of Market Committee office
फतेहाबाद में मार्केट कमैटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान। 
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी में खरीद एजेंसी द्वारा सरसों की खरीदने से मना करने पर किसान बिफर गए। किसानों ने सोमवार शाम को इस मामले में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बताया गया है कि खरीद एजेंसी व आढ़तियों में जीएसटी को लेकर विवाद हो गया और इसी को लेकर खरीद बंद कर दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आढ़तियों व एजेंसी के कर्मचारियों को समझाकर सरसों की खरीद का कार्य आरंभ करवाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आढ़तियों ने कहा है कि अगर उनसे जीएसटी ली गई तो वह मंगलवार से सरसों की खरीद पूरी तरह से बंद कर देंगे। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां में सरसों की खरीद के लिए खरीद केंद्र बनाए हैं। सोमवार को हरियाणा वेयर हाउस की ओर से फतेहाबाद की अनाज मंडी में सरसों की खरीद की जानी थी। सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जाती है और इस बार सरसों पर प्रति क्विंटल सरकार ने 5 फीसदी जीएसटी लगा दी है, जो आढ़तियों को देनी होती है।
विज्ञापन

सोमवार को खरीद के दौरान आढ़तियों व हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियाें में इस बात को लेकर ठन गई कि जीएसटी का रिफंड कब मिलेगा। हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों के पास इसका जवाब नहीं था, जिसके बाद आढ़तियों ने सरसों की सरकारी खरीद रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों की सरकारी खरीद रोके जाने से किसानों मेंं रोष था। सोमवार शाम को उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी आरंभ कर दी। भारतीय किसान यूनियन के सदस्य चांदीराम भूथनकलां ने बताया कि एक ओर सरकार किसानों की सरसों का एक-एक दाना खरीदने का दावा कर रही है, वहीं सोमवार को हरियाणा वेयर हाउस के कर्मचारियाें ने उनकी सरसों खरीदने से साफ मना कर दिया। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद ही नहीं भट्टूकलां में भी सरसों की खरीद रोक दी गई है। जिससे किसान परेशान हैं, क्योंकि उनको अब आगे गेहूं की कटाई भी करनी है। उन्होंने कहा कि अगर सरसों की खरीद नहीं की गई तो किसान आंदोलन करेंगे और फतेहाबाद में 11 अप्रैल को आ रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी का विरोध भी करेंगे।

---
मौके पर पहुंचे एसडीएम, शुरू करवाई खरीद
किसानों के रोष व आढ़तियों तथा वेयर हाउस में बीच चली गहमागहमी के बीच एसडीएम राजेश कुमार अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों व हरियाणा वेयर हाउस के कर्मचारियों के साथ बैठक की और इसके बाद सरसों की खरीद आरंभ की गई।

----
पहले सरसों की खरीद पर कोई जीएसटी नहीं लगती थी, लेकिन इस बार सरसों की प्रति क्विंटल खरीद पर आढ़तियों को 5 फीसदी जीएसटी देना पड़ रहा है। यह जीएसटी कब रिफंड होगा, इसका जवाब खरीद एजेंसियों के पास नहीं है। इसलिए सोमवार को खरीद कर ली गई है, लेकिन मंगलवार से सरसों की खरीद नहीं की जाएगी।

जगदीश भादू, प्रधान अनाज मंडी व्यापार मंडल।

----
आढ़तियों व हरियाणा वेयर हाउस के बीच जीएसटी को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसको लेकर एक बारगी सरसों की खरीद रुक गई थी। एसडीएम ने आकर सरसों की खरीद आरंभ करवाई है। हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी, जिसमें अगला निर्णय लिया जाएगा। किसानाें की सरसों हर हाल में खरीदी जाएगी।
यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed