फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers union welcomes ban on use of GM seeds

Fatehabad News: जीएम बीज के इस्तेमाल पर रोक का किसान संघ ने किया स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers union welcomes ban on use of GM seeds
फतेहाबाद में बैठक करते भारतीय किसान संघ के सदस्य।
फतेहाबाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जीएम (जेनेटिक मॉडिफाइड) बीज के इस्तेमाल को लेकर अभी कोई निर्णय न लेने के फैसले का भारतीय किसान संघ ने स्वागत किया है। उन्होंने कृषिमंत्री द्वारा दिए गए बयान का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि जीएम बीज के इस्तेमाल का भारतीय किसान संघ ने पुरजोर विरोध किया था। इसको लेकर संघ द्वारा जिला प्रधान रोहताश पंघाल के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के प्रतिनिधि अरविंद शर्मा को मांग पत्र भी सौंपा गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री का कहना है कि जीएम बीज को लेकर किसानों के साथ-साथ वैज्ञानिकों के मन में भी कई आशंका है। इससे हम कंपनियों पर निर्भर हो जाते हैं। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि जीएम बीज के इस्तेमाल के कई दुष्परिणाम हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जीएम बीज की तरफ न जाने का फैसला किया है, जब तक सारी आशंकाओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इस दिशा में आगे नहीं कदम नहीं उठाया जाएगा। भारतीय किसान संघ की बैठक में जिला प्रधान रोहताश पंघाल ने केंद्र सरकार व कृषि मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed