फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers removed protest near village Ayalki after 47 days

Fatehabad News: गांव अयाल्की के पास 47 दिन बाद किसानों ने हटाया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers removed protest near village Ayalki after 47 days
फतेहाबाद। किसान आंदोलन के चलते गांव अयाल्की के पास भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को धरना स्थगित करते हुए इसे हटा दिया। इससे पहले किसानों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर उनका विरोध किया जाएगा। साथ ही गांवों में वोट मांगने के लिए जजपा व भाजपा का जो भी प्रतिनिधि आएगा, उससे जवाब तलबी की जाएगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के किसानों द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के बाद 13 फरवरी को रतिया से भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने दिल्ली के लिए प्रस्थान कर दिया था। प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए गांव अयाल्की के पास रंगोई नाले के पुल पर बैरिकेड्स लगाकर उनको रोक लिया। इसके बाद किसान यहीं पर पक्का धरना देकर बैठ गए थे। इस बैरिकेडिंग के कारण वाहन चालकों काे भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और वाहन चालकाें को दूसरे कच्चे व छोटे रास्तों से रतिया जाना पड़ रहा था। हालांकि करीब तीन सप्ताह पहले प्रशासन ने अयाल्की रंगोई पुल से बैरिकेडिंग हटा दिए थे, लेकिन किसान अपने धरने पर बैठे थे। शनिवार को धरना स्थल पर किसानों की बैठक हुई जिसमें खेती बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अयाल्की धरने को स्थगित करके यहां से धरना हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 अप्रैल, 7 अप्रैल व 11 अप्रैल को रतिया, टोहाना व फतेहाबाद में आएंगे, जिनका किसान संगठन जोरदार विरोध करेंगे। साथ ही गांवों में जजपा व भाजपा का जो भी प्रतिनिधि आएगा उससे जवाब तलबी की जाएगी। वहीं खनौरी व शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने में संगठन भाग लेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने बताया कि धरने पर बैठने के बजाय अब गांवों में आने वाले सरकार के प्रतिनिधियाें से सवाल किए जाएंगे कि आखिर वह किस मुंह से मत मांगने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में भाजपा व जजपा के नेताओं व प्रतिनिधियों का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजविंद्र चहल, बेगराज, बंसी सिहाग, राम जाट, सतनाम, सुरेंद्र जाखड़, मदन बिजारणियां व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed