फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers received Rs 8 crore compensation, many are still waiting

Fatehabad News: किसानों को मिला 8 करोड़ रुपये का मुआवजा, कई अब भी हैं इंतजार में

Thu, 11 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers received Rs 8 crore compensation, many are still waiting
किसान सहायता केंद्र में मुआवजें की जानकारी लेने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : लघु संसद में विचार रखते अधिवक्ता
फतेहाबाद। जिले में अगस्त-सितंबर माह में जलभराव से नष्ट फसलों की मुआवजा राशि किसानों के खातों में डाल दी गई है। इससे किसानों को राहत मिली है। खरीफ फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर 8 करोड़ 22 लाख की राशि जारी की गई है। हालांकि, कई किसान अब भी मुआवजे के लिए सरकारी घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में कुल 23,697 किसानों ने 1,40,964 एकड़ भूमि पर हुए फसल नुकसान के लिए आवेदन किया था। प्रशासन की ओर से जारी किया गया 8 करोड़ 22 लाख रुपये का मुआवजा इसी आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा है। किसानों के खातों में यह राशि सीधे भेजी जा रही है, हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगाया गया है कि यह राशि कितने किसानों को जारी हुई है।
विज्ञापन




---

मुआवजे के लिए भटक रहे किसान



प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई राशि से जहां किसानों को राहत मिली है वहीं कई ऐसे किसान भी हैं जिनके खातों में अभी तक मुआवजे की राशि नहीं पहुंची है। वीरवार को ऐसे ही कई किसान मुआवजे की स्थिति की जानकारी लेने के लिए किसान सहायता केंद्र पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, जिससे फसलों पर हुई खर्च राशि भी नहीं निकल पाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनको मुआवजा जारी नहीं किया गया है। उन्हें तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है। किसान सहायता केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि लंबित आवेदनों और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही सभी पात्र किसानों को मुआवजा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

जल्द राशि जारी करने की कि मांग

किसानों ने जिला राजस्व विभाग से शेष किसानों को भी उनका लंबित मुआवजा जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि अगली फसल की बिजाई हो चुकी है, ऐसे में किसानों को खाद और कीटनाशक दवाओं की खरीदारी करनी है। अगर राशि जारी हो जाती है। इससे किसानों को काफी आर्थिक लाभ मिलेगा।

---

बारिश के कारण मेरी नरमा, ग्वार और मूंगफली की फसल नष्ट हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनको मुआवजा जारी नहीं किया गया है। अगर मुआवजा जारी है तो किसानों को इससे काफी लाभ मिलेगा।

-रणजीत, किसान।

---

मेरे खेत में बारिश का पानी अभी भी जमा है, ऐसे में खरीफ की फसल नष्ट होने के बाद अब मैं रबी की फसलों की बुवाई भी नहीं कर पाया हूं। इसके बावजूद भी मुआवजा जारी नहीं किया गया है।

-राम सिंह, किसान।

---

प्रदेश सरकार की ओर से जिले के किसानों को मुआवजा जारी किया गया है, लेकिन भट्टू क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार फसलें नष्ट हो रही हैं, इसके बावजूद भी मेरे खाते में मुआवजा राशि नहीं डाली गई है।

-मनोज, किसान।

---

खरीफ सीजन में मेरी 10 एकड़ की फसल बर्बाद हो गई थी, इससे फसलों पर खर्च भी निकाल पाना मुश्किल हो गया है। अगर मुआवजा जारी होता है तो मुझे इससे आगे की फसल को तैयार करने में मदद मिलेगी।


-बालकिशन, किसान।

:: जिले के किसानों के खातों में 8 करोड़ 22 लाख की मुआवजा राशि डाली गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक मदद मिली है। वहीं जिन किसानों को अभी राशि नहीं मिली है उम्मीद है कि जल्द उनको राशि जारी होगी।

-श्यालाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed