{"_id":"53fee75b22b9bdf3d195da2dcbaec421","slug":"farmers-received-compensation-from-the-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए सीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए सीएम से मिले किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले करीब तीन माह से लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सेक्टर 9, 10 और 11 के किसान शुक्रवार को चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। किसानों ने सीएम के समक्ष अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही किसानों को मुआवजा राशि दिला देंगे। उधर, हुडा विभाग ने किसानों से सिक्योरिटी कागजात जमा कर लिए हैं।
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति के प्रधान महेश नागपाल, सुरेंद्र सैनी, सुरेंद्र नायक, सीता राम, डा. नरसी, डा. महेंद्र, बीरबल सैनी व यश खुराना के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बताया कि हुडा ने उनकी 755 एकड़ जमीन का अधिग्रहण सेक्टर विकसित करने के लिए किया है। हुडा किसानों को मुआवजा राशि नहीं दे रहा, जबकि अदालत का फैसला है कि उनको मुआवजा बढ़ाकर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने किसानों को कहा कि मामला उनके संज्ञान में है।
विज्ञापन
वह सर्वमान्य हल निकाल कर किसानाें को राशि दिलवाएंगे। किसानों ने उन्हें बताया कि वह बैंक सिक्योरिटी जमा करवाने कोे तैयार हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शीघ्र ही राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। उधर, हिसार स्थित हुडा विभाग ने किसानों की सिक्योरिटी के कागजात जमा करा लिए हैं। मालूम हो कि इन किसानों को दो दिन पूर्व ही हुडा ने कागजात पूरे करवाकर लाने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया था।
विज्ञापन