फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protesting across the district put tractors on the roads

Fatehabad News: जिलेभर में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर लगाए ट्रैक्टर

Mon, 26 Feb 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers protesting across the district put tractors on the roads
फतेहाबाद/भूना/कुलां/रतिया/टोहाना/जाखल। जिलाभर में किसानों ने डब्ल्यूटीओ व किसान आंदोलन के समर्थन में जहां सड़कों पर ट्रैक्टर खड़े करके रोष प्रदर्शन किया, वहीं कई स्थानों पर डब्ल्यूटीओ के पुतले फूंककर रोष व्यक्त किया गया। फतेहाबाद जिले में सोमवार को करीब 300 ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फतेहाबाद में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने बाईपास पर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपने ट्रैक्टर सड़कों के किनारे पर खड़ा करके डब्ल्यूटीओ का विरोध किया। इसके अलावा गांव नथवान, रतिया, जाखल, कुलां व भूना में भी प्रदर्शन किए गए। भूना में पगड़ी संभाल जट्टा व किसान सभा किसान संगठनों ने ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की उप तहसील कार्यालय के बाहर प्रतियों को आग के हवाले किया और विरोध प्रकट किया। पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा व ब्लॉक प्रधान कमल सिंह बराड़ तथा किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने शहीद भगत सिंह पार्क से लेकर उप तहसील कार्यालय तक मार्च निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश मंडा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। लोकतंत्र में अपने अधिकारों की आवाज उठाने वाले किसानों को लाठी-डंडे के बल पर दबाया जा रहा है। लेकिन किसान सरकार के हर जुल्म का मुकाबला करने को तैयार है। इसलिए जब तक किसानों की मांगों को सरकार लागू नहीं करती तब तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलां में किसान आंदोलन के समर्थन और विश्व व्यापार संगठन के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को कुलां में किसानों द्वारा मुख्य रोड पर ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन किया गया। यहां सड़क पर ट्रैक्टरों की शृंखला दिल्ली की तरफ मुंह करके खड़ी की गई। कुलां में रतिया टोहाना रोड पर किसान दोपहर 11 से 2 बजे तक ट्रैक्टरों को लेकर सड़क पर खड़े रहे। इस प्रदर्शन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत सरकार से विश्व व्यापार संगठन छोड़ने की मांग की गई। किसान मोर्चा द्वारा प्रदर्शन को शांतिपूर्वक ढंग से किया गया, जिसमें मुख्य सड़क पर किसी तरह की आवाजाही को बाधित नहीं होने दिया। किसान नेता जगतार सिंह ने बताया कि गत दिनों एक बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया गया था।

रतिया में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंका और रोष जताया। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां हरियाणा के जिला प्रधान निर्भय रतिया ने बताया कि विश्व व्यापार संगठन की 13वीं मंत्री स्तरीय कांफ्रेंस 26 से 29 फरवरी तक आबू धाबी में होने जा रही है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूटीओ पर विकसित साम्राज्यवादी देशों और उनकी कॉरपोरेट कंपनियों का वर्चस्व है और भारत जैसे विकासशील देशों पर वे अपनी एकतरफा शर्तें थोपते रहे हैं। रतिया के गांव नथवान में भी किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

जाखल खंड में भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डब्ल्यूटीओ छोड़ो दिवस मनाया। इस मौके पर किसान यूनियन एकता उगराहां ने विश्व व्यापार संगठन का गांव तलवाड़ा में पूतला भी फूंका। इस मौके पर किसान नेता अजय सिधानी व उत्तम सिंह तलवाड़ी ने बताया कि एसकेएम द्वारा सरकार से कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर रखने या फिर स्वयं विश्व व्यापार संगठन से बाहर हो जाए इसी मांग को लेकर सोमवार को पूरे देश विश्व व्यापार संगठन छोड़ो दिवस मनाने का आह्वान किया। इसी को देखते हुए किसान यूनियन एकता उगराहां ने जाखल खंड के गांव तलवाड़ा में डब्ल्यूटीओ का पुतला जलाया गया।


भट्टू के शिव पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्व व्यापार संगठन से देश को बाहर रखने की आवाज उठाई गई। सदस्यों ने सड़क पर जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर डब्ल्यूटीओ का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष भादू, लादूराम सिहाग व बल्लू गोदारा ने की। संचालन रोहतास डूडी ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड विष्णु दत्त शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed