{"_id":"611d63f28ebc3e79ee4ea7bf","slug":"farmers-protested-on-annapurna-day-fatehabad-news-hsr6092639174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा दिवस पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा दिवस पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अन्नपूर्णा योजना के विरोध में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से आयोजित अन्नपूर्णा दिवस पर गरीब लोगों को बांटे गए अनाज के बैग पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के फोटो लगाए जाने से नाराज विभिन्न किसान संगठनों ने बुधवार को रतिया शहर व गांवों में विरोध किया। राशन डिपो पर अनाज के बैग खाली कर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के फोटो जलाकर रोष जाहिर किया गया। इसमें संघर्ष समिति, खेती बचाओ संघर्ष समिति, इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रतिया शहर के कई वार्डों के अलावा गांव पालसर, हसंगा, घासवा, भरपूर, रत्ताखेड़ा, नागपुर आदि गांवों में किसान संगठनों के कार्यकर्ता बुधवार सुबह ही राशन डिपो के सामने पहुंच गए। उन्होंने वहां पर काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डिपो संचालकों ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के फोटो लगे बैग में अनाज बांटना शुरू किया तो किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही उक्त बैग को खाली करवा उनको आग के हवाले कर दिया।
किसान संघर्ष समिति हरियाणा के कन्वीनर मनदीप नथवान, खेती बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान जरनैल सिंह, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रधान हैप्पी सिंह तथा अन्य नेताओं ने कहा कि किसान पिछले कई महीनों से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार कृषि कानून वापस न लेकर किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। इसलिए किसान मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के प्रत्येक सरकारी कार्यक्रम का डटकर विरोध करेंगे।