{"_id":"61f7beaefe83255aa75cf156","slug":"farmers-protested-from-lalbatti-chowk-to-mini-secretariat-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: किसानों ने विश्वासघात दिवस मनाते हुए लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक किया रोष प्रदर्शन
Mon, 31 Jan 2022 04:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:19 PM IST
सार
किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद लंबित मांगे पूरी नहीं हुई है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए जिले के किसानों के विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने विश्वासघात दिवस मनाया। किसान संगठनों के सदस्यों ने लालबत्ती चौक से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन
इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जगतार सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक लंबित मुद्दों का समाधान नहीं होने के चलते किसानों में भारी रोष है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केस को तत्काल वापस लेने के वायदे पर हरियाणा सरकार ने कुछ कागजी कार्रवाई की है, लेकिन केंद्र से सबंधित हरियाणा में दर्ज काफी केस अभी तक वापस नहीं हुए हैं। जिन शिक्षकों को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर निलंबित किया गया था, उन्हें भी अभी तक बहाल नहीं किया गया। आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसान परिवारों को मुआवजा देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन