{"_id":"68a754d010a595a3d103dfcf","slug":"farmers-protested-for-compensation-for-crops-damaged-by-famine-and-rain-warning-of-a-siege-of-the-tehsildar-on-august-28-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138949-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेम और बारिश से खराब फसलों के मुआवजे के लिए किसानों ने दिया धरना, 28 अगस्त को तहसीलदार के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेम और बारिश से खराब फसलों के मुआवजे के लिए किसानों ने दिया धरना, 28 अगस्त को तहसीलदार के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन
भट्टू कलां में नायब तहसीलदार कार्यालय पर धरना देते किसान। संवाद
भट्टू कलां। क्षेत्र में सेम व बारिश के चलते जलभराव से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने, क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने और मुआवजा दिए जाने की मांग के लिए किसानों ने वीरवार को उप तहसील कार्यालय पर धरना दिया।
इस दौरान किसानों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे 28 अगस्त को तहसीलदार कार्यालय का घेराव करेंगे।
किसान नेता सुरजमल जाखड़, रोहताश डूडी ने बताया कि किसानों ने जिला प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लंबे समय से लगातार नुकसान झेलने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों ने बताया कि क्षेत्र के कुम्हारिया, चिंदड़, ढांड, बनावाली, शेखुपुर दड़ौली, खाबड़ा कलां, रामसरा, ढाबी कलां, ढाबी खुर्द, भट्टू कलां, ठुईयां, जांडवाला बागड़, पीलमंदौरी और मेहूवाला सहित अनेक गांवों में हजारों एकड़ भूमि लंबे समय से सेम और जलभराव की चपेट में है।
विज्ञापन
इस बार भी नरमा, ग्वार, मूंगफली और धान की फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। इस अवसर पर हनुमान सिंह, सुभाष चंद्र भादू, रिछपाल सिंह, जयबीर नायक, सोहन लाल गोदारा, मनोहर लाल मौजूद रहे।