फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protested at the DC office for insurance claims, raising eight demands including a permanent solution to the problem of seeds.

Fatehabad News: बीमा क्लेम के लिए किसानों ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सेम की समस्या के स्थायी समाधान समेत आठ मांगें उठाईं

Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested at the DC office for insurance claims, raising eight demands including a permanent solution to the problem of seeds.
बीमा क्लेम समेत अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन करते किसान। 
फतेहाबाद। खराब फसलों का बीमा क्लेम दिलवाने, सेम समस्या के स्थायी समाधान और अन्य कृषि संबंधित मुद्दों को लेकर किसान सभा के आह्वान पर किसानों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सहसचिव सुभाष भादू ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद, किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल एडीसी अनुराग ढालिया से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसान सभा ने 8 मुख्य मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा और जिला सचिव राजेंद्र ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कृषि विरोधी नीतियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर सरकार किसानों को मुआवजा देने के बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर किसान बीमा क्लेम और मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीमा कम्पनियां किसानों के फसली नुकसान का क्लेम नहीं दे रही हैं। किसान सभा ने मांग की कि बीमा कंपनियों से तुरंत मुआवजा दिलवाया जाए और खेतों में जलभराव और सेम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इसके अलावा किसान सभा ने सौर ऊर्जा से चलने वाले पानी निकालने के पंपों को जल्द चालू करने, किसान विरोधी बीज बिल 2025 को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर हनुमान, हंसराज बड़ोपल, रोहताश डूडी, बजरंग मील, शिवकुमार ज्याणी, रामेश्वर ज्याणी, साधुराम भादू, रिछपाल, कुलदीप सिंह, मुकेश कुमार खाराखेड़ी, मांगेराम, सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed