{"_id":"660af24a13d1c7fd000ca332","slug":"farmers-protested-against-brother-of-former-minister-devendra-babli-raised-slogans-fatehabad-news-c-21-hsr1034-352676-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने किया पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के भाई का विरोध, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने किया पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के भाई का विरोध, जमकर की नारेबाजी
Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
जाखल(फतेहाबाद)। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां से संबंधित किसानों ने गांव नड़ेल में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के भाई एवं हरियाणा बीज निगम के डायरेक्टर मनोज बबली का जमकर विरोध किया। मनोज बबली गांव में अपने पीए गगन के घर आए थे।
इसकी भनक लगते ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां यूनियन की नड़ेल इकाई के प्रधान रणजीत सिंह गोरा, गग्गू सिंह, भगवान सिंह, कुलदीप सिंह एवं तरसेम सिंह मंगा सहित कई किसान विरोध करने पहुंच गए। किसानों का आरोप था कि पिछले साल जुलाई महीने में आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा प्रदेश सरकार ने अभी तक जारी नहीं किया है। इसके चलते 7 फरवरी से किसान जाखल उपतहसील कार्यालय में धरने पर भी बैठे हैं। मगर पूर्व मंत्री व उनके भाइयों ने उनकी मांग का समाधान करवाना तो दूर, उनके पास आकर हाल भी नहीं जाना। इससे पूर्व मंत्री के प्रति भारी नाराजगी है।
-- -- -- -
गांव में लगा रखे हैं चेतावनी के पोस्टर
किसानों ने बताया कि उन्होंने गांव में आने पर भाजपा व जजपा नेताओं का डटकर विरोध करने का एलान किया हुआ है। यही नहीं गांव की फिरनी पर पोस्टर लगाए हुए हैं, जिनमें स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि उपरोक्त दोनों पार्टियों के नेताओं का गांव में आने पर विरोध किया जाएगा। किसान नेता रणजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में भी पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली या उनके भाई गांव में आए तो इसी तरह विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।