फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest over portal not opening despite 72 hours

Fatehabad News: 72 घंटे के बावजूद भी पोर्टल न खुलने पर किसानों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest over portal not opening despite 72 hours
रतिया में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के किसान ज्ञापन देते हुए
रतिया। बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर 72 घंटे बाद भी क्षतिपूर्ति पोर्टल न खुलने से किसानों में भारी रोष है। सोमवार को पकड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने इसके विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्यार बाड़ा की अध्यक्षता में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि 24 मार्च को रतिया के गांव महमदकी, पिलछियां व लधुवास के किसानों की फसलें ओलावृष्टि के कारण तबाह हो गई थी। सरकार ने इसके लिए किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल नुकसान का ब्यौरा देने को कहा था, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पोर्टल नहीं खुल रहा है। जिस कारण किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रभावित इलाके की स्पेशल गिरदावरी करवाकर जल्दी से जल्दी मुआवजा किसानों के खाते में डाला जाए। इस अवसर पर निर्मल बाड़ा ,बलबंदर सिंह, बिक्कर सिंह, खुशदीप महमदकी, परमजीत पिलछिया, निर्मल पिलछिया व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed