फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest outside the Market Committee office over the delay in the start of paddy procurement

Fatehabad News: धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest outside the Market Committee office over the delay in the start of paddy procurement
फतेहाबाद। मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पुतला फूंकते किसान। संवाद
फतेहाबाद। मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने रविवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले भट्टू रोड स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खरीद व्यवस्था में सुधार और फसल की तत्काल खरीद की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के ब्लॉक उपप्रधान सुरजीत सिंह उप्पल ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान कई दिनों से धान की पकी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद खरीद व्यवस्था सुचारू नहीं है। किसानों को खुले आसमान के नीचे रातें बितानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों के ढुलमुल रवैये से तौलाई और उठान प्रभावित हो रहा है। नमी सहित अन्य कारण बताकर फसल की खरीद टाली जा रही है। इससे किसानों को फसल खराब होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। किसानों ने प्रशासन से मंडियों में तुरंत प्रभावी व्यवस्था करने और धान की पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हर किसान की फसल के एक-एक दाने की तौलाई और समय पर उठान करवाने की बात कही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और हरियाणा सरकार की होगी। प्रदर्शन में रविंद्र सिंह हिजरावां, कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा, लवी बाठ, अमन बाठ, सुरेश गढ़वाल, धनपत सरपंच, सुखपाल सिंह, जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed