फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest in Market Committee office due to improper paddy procurement

Fatehabad News: धान खरीद सही नहीं होने पर मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों ने जताया विरोध

Sun, 20 Oct 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Market Committee office due to improper paddy procurement
जाखल मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए किसान।
जाखल। अनाज मंडी में धान खरीद सही न होने से शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान विरोधस्वरूप मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने कमेटी सचिव के समक्ष धान खरीद प्रक्रिया सुचारू करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की समस्या के निराकरण के लिए मार्केट कमेटी सचिव ने खरीद एजेंसियों के अधिकारी और राइस मिल एसोसिएशन को कमेटी कार्यालय में बुलाया। किसानों की खरीद एजेंसी अधिकारियों और चावल मिल एसोसिएशन से बैठक हुई। इसमें अधिकारी और मिल एसोसिएशन द्वारा खरीद प्रक्रिया सुचारू करने पर सहमति जताई गई। समिति के ब्लॉक अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि जाखल में राइस मिलर्स द्वारा कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि शहर के तीन राइस मिलरों द्वारा ही अनाज मंडी में धान की खरीद की जाएगी। इसे लेकर किसानों में आक्रोश था।
विज्ञापन

शनिवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित होकर किसानों ने राइस मिलर्स के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। लाभ सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत आ रही थी। अब राइस मिलर्स के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि खरीद एजेंसियों के साथ सभी राइस मिलर्स किसानों की 18 फीसदी नमी तक की धान खरीद करेंगे। समिति ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान सूखाकर ही मंडी में लेकर आएं। बाहरी राज्यों से धान की आवक के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से धान की आवक पूर्ण रूप से रोकने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

:: किसानों की धान खरीद की समस्या को लेकर खरीद एजेंसी के साथ राइस मिल एसोसिएशन को भी कमेटी कार्यालय में बुलाया गया। जाखल खंड में अभी तक 1,22,893 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। यह आंकड़ा पिछले साल से बेहद कम है। धान की आवक में अब तेजी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों से धान आने के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
-बलवान सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed