फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers opposed the new line from Boswal-Dhid powerhouse

Fatehabad News: बोसवाल-धिड़ बिजलीघर से नई लाइन का किसानों ने किया विरोध

Fri, 25 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers opposed the new line from Boswal-Dhid powerhouse
गांव बोसवाल-​धिड़ के सब स्टेशन में विरोध करते हुए किसान
फतेहाबाद। गांव बोसवाल-धिड़ के 33 केवी सब स्टेशन पर शुक्रवार सुबह किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि बिजली निगम सब स्टेशन से ढाणी छतरियां, गांव काताखेड़ी की लाइन जोड़ रहा है। इससे इस लाइन पर लोड बढ़ेगा।
विज्ञापन


बोसवाल से सरपंच रणवीर सिंह, किसान विजय सरोए, विक्की, नंबरदार सतनाम सिंह, प्रेम सिंह, लवी, अमन बाठ, डैनी बोसवाल, केवल सिंह, इंदरप्रीत, करनैल सिंह आदि ने कहा की बोसवाल-धिड़ 33 केवी बिजलीघर से उनके गांव सहित आठ एपी फीडरों पर बिजली सप्लाई होती है। धान के समय वोल्टेज 250 तक रह जाती है। जिसके कारण ट्यूबवेलों की मोटर खराब हो जाती हैं, साथ ही काफी बार अघोषित कट लगते हैं।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार बिजलीघर पहले से ही ओवरलोड है बावजूद इसके निगम के अधिकारी इसी बिजलीघर से नई लाइन निकालकर कुछ और ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ने जा रहा है। किसानों ने कहा की उनके खेतों से औसतन एक एकड़ में 6 से 7 खंभे लगा दिए हैं। जिससे उन्हें खेती के समय समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने कहा की विरोध को देखते हुए भी निगम ने रातों रात खेत में खंभे गाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

एसडीओ के सामने भड़के किसान, नारेबाजी की

किसानों के विरोध को देखते हुए बिजली निगम के एसडीओ रिपनदीप चावला मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को कहा कि अगर खंभे नहीं लगाने दिए तो लिखकर दो की बिजलीघर में कभी कोई परेशानी आती है तो आप हमें तंग नहीं करोगे। जिस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी थी। फिलहाल मामला सुलझने तक काम को रोक दिया गया है।


-

बिजलीघर का लोड कम करने को लेकर ही नई लाइन बिछाई जा रही है। जो ट्यूबवेल इस बिजली घर से चल रहे है। वहीं ट्यूबवेल नई लाइन पर चलेंगे। कुछ किसान बिना वजह विरोध कर रहे हैं।

रिपनदीप चावला, एसडीओ ग्रामीण, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed