फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers of village Bhimewala blocked National Highway alleging irregularities in compensation received for crops damaged by rains

टोहाना: बारिश से खराब फसलों के मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप, गांव भीमेवाला के किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Tue, 22 Mar 2022 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 01:12 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि जिन किसानों को वर्ष 2020 में बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलना था, उनका नाम मुआवजे की पहली सूची में था, लेकिन बाद में उनका नाम काट दिया।

विज्ञापन
Farmers of village Bhimewala blocked National Highway alleging irregularities in compensation received for crops damaged by rains
नारेबाजी करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना खंड के गांव समैन व भीमेवाला में बारिश से खराब हुई फसलों के मिले मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए गांव भीमेवाला के किसानों ने मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे 148-बी को जाम कर दिया। किसानों ने गांव के चौकीदार पर पटवारी के पद पर कार्य करते हुए पैसे लेकर मुआवजा बांटने का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि जिन किसानों ने चौकीदार को पैसे दिए, उनको ही मुआवजा मिल पाया है। काफी संख्या में किसान बिना मुआवजे रह गए हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


किसानों को आरोप है कि जिन किसानों को वर्ष 2020 में बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलना था, उनका नाम मुआवजे की पहली सूची में था, लेकिन बाद में नाम काट दिया। किसानों के जाम को पक्का मोर्चे के सदस्यों ने भी समर्थन दिया। करीब तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे टोहाना की एसडीएम डॉ. चिनार चहल व नायब तहसीलदार रमेश कुमार गांव भीमेवाला में पहुंचे।

विज्ञापन

 

एसडीएम ने कहा कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए वे पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर लें। वह कमेटी उनसे मिलकर समस्याओं पर चर्चा करें। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। एसडीएम के इस प्रस्ताव पर किसान सहमत हुए और जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मांग, दोबारा हो गिरदावरी व सबको मिले मुआवजा
गांव भीमेवाला के किसान सुरेंद्र नैन, कृष्ण सिंह, विकास, रामकेश, राजेश कुमार, वेदपाल, अनिल कुमार, जयपाल, रणधीर, रामधारी, देशराज, बहादुर सिंह, कपूर सिंह, मांगेराम, मिंया सिंह, जिलेसिंह, धौलाराम, गजे सिंह आदि ने कहा कि उनके खेतों में गिरदावरी दोबारा होनी चाहिए और मुआवजा सभी को एक समान रूप से मिलना चाहिए। प्रशासन ने उन किसानों को मुआवजा दिया है, जिनका बीमा कटा हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि यह सारी गड़बड़ी टोहाना के तहसीलदार रमेश कुमार, पटवारी ईश्वर सिंह व चौकीदार अमृत पाल ने मिलकर की है।
 
डीसी ने दिए थे चौकीदार हटाने के आदेश, नहीं हुई पालन
किसानों ने बताया कि वे 15 मार्च को फतेहाबाद में उपायुक्त प्रदीप कुमार से मिले थे। उन्होंने अपनी पीड़ा उपायुक्त के सामने रखी। उपायुक्त ने टोहाना एसडीएम डॉ. चिनार चहल को पटवारी के पद पर काम करने वाले चौकीदार अमृत पाल पर तुरंत कार्रवाई करके उसे पद से हटाने के आदेश दिए थे। मगर उपायुक्त के आदेशों की पालन नहीं की गई।

महिलाओं ने पटवारी पर भी लगाए आरोप
रोड जाम कर रही महिला मूर्ति देवी, पूनम, शीला रानी, पार्वती, भतेरी देवी ने कहा कि पटवारी ईश्वर सिंह टोहाना से भाजपा के बड़े नेता को खुद का रिश्तेदार बताकर कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वह अपनी मर्जी से रिपोर्ट करेगा।

 

जाम लगाए रहे किसानों से बातचीत की गई है। उनसे पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर चर्चा करने को कहा गया है। चर्चा के दौरान जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनका समाधान करवा दिया जाएगा। -डॉ. चिनार चहल, एसडीएम, टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed