फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers have been camping in the mandis for four days, waiting for paddy procurement to begin

Fatehabad News: चार दिन से मंडियों में डटे किसान, धान खरीद शुरू होने का इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers have been camping in the mandis for four days, waiting for paddy procurement to begin
शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में किसानों की समस्या सुनते मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला। संवाद
फतेहाबाद। सरकारी खरीद शुरू होने की आस में किसान पिछले चार दिनों से अनाज मंडियों में धान लेकर डटे हैं। आवक बढ़ने से मंडियों में फसल के ढेर बढ़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि नमी निर्धारित सीमा में होने के बावजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारी निरीक्षण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि ग्रेन मॉइस्चर मीटर में धान की नमी 17 प्रतिशत से कम दर्ज हो रही है। इसके बावजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारी मंडियों में नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारी निरीक्षण में देरी के लिए अलग-अलग कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सात अनाज मंडियों सहित 50 खरीद केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद होनी है। अब तक जिले की मंडियों में 67,283.9 क्विंटल धान पहुंच चुका है। 879 किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले फतेहाबाद अनाज मंडी में करीब 300 गेट पास काटे जा चुके हैं। इसके बावजूद खरीद एजेंसियों ने धान खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
वहीं मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का सत्यापन भी अधूरा है। खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने और सत्यापन लंबित रहने से मंडियों में धान की ढेरियां लगातार बढ़ रही हैं। किसानों को फसल बिकने का इंतजार है।
-----
गुस्साए किसानों ने नई अनाज मंडी के गेट के बाहर किया प्रदर्शन
खरीद शुरू न होने पर किसानों ने नई अनाजमंडी के गेट के बाहर प्रदर्शन किया है और नारेबाजी की। एसडीएम ने फोन पर किसानों को अगले दो दिनों में खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया लेकिन किसानों चेतावनी दी है कि अगर शुक्रवार को खरीद शुरू नहीं हुई तो डीसी कार्यालय में ही फसल लेकर पहुंचेगे।
------
17 फीसदी से कम नमी फिर भी खरीद नहीं
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से किसानों को फसल में नमी मात्रा अधिक बताकर खरीद न करने का हवाला दिया गया। लेकिन किसानों ने अनाजमंडी में पहुंची धान की ढेरियों में नमी की मात्रा की जांच की तो 13 से 15 प्रतिशत नमी पाई गई। खेती बचाओ संघर्ष समिति के जिला प्रधान राजेंद्र चहल ने बताया कि अनाजमंडी में पहुंचे कई किसान ऐसे है जिनकी फसल में नमी की मात्रा कम है और पोर्टल पर उनका सत्यापन भी हो चुका है फिर भी खरीद नहीं हुई है। वहीं, खरीद प्रक्रिया में देरी के पीछे राइस मिलरों के पंजीकरण नहीं होने और खरीद एजेंसियों के मंडियों में नहीं पहुंचने की बात भी सामने आ रही है।
-----
परमल के स्थान पर दिखाई बासमती की फसल
किसान रविंद्र कड़वासरा ने बताया कि उन्होंने 27 जून को पोर्टल पर अपनी फसल का ब्योरा दर्ज कराया था। इसके बाद 24 सितंबर को राजस्व विभाग की ओर से सत्यापन किया गया लेकिन उनके खेत में परमल की जगह बासमती धान की फसल दर्ज दिखाई गई। उनका कहना है कि कर्मचारी खेतों में जाकर सही तरीके से सत्यापन नहीं कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने दो दिन में धान की खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि मंडियों में चार-पांच दिन से पड़ी उनकी फसल की जल्द खरीद की जाए और फसल सत्यापन की प्रक्रिया में आ रही खामियों को तत्काल दूर किया जाए।
-----
:: मार्केट कमेटी की ओर खरीद की सभी तैयारियां पूरी हैं। जैसे ही खरीद एजेंसी खरीद करने पहुंचेगी तो धान की फसल की बिक्री शुरू हो जाएगी। फिलहाल दो दिनों में खरीद शुरू होने की उम्मीद है।

- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में किसानों की समस्या सुनते मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला। संवाद

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में किसानों की समस्या सुनते मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला। संवाद

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में किसानों की समस्या सुनते मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला। संवाद

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में किसानों की समस्या सुनते मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed