फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers expressed anger over beans, waterlogging and insurance claims

Fatehabad News: अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद, मरीजों की फूल रही सांसें

Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers expressed anger over beans, waterlogging and insurance claims
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर बंद रहने से सोमवार को मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं और कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में सामान्य दिनों में 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि मौसम परिवर्तन के चलते वायरल रोगियों की संख्या बढ़ने से यह आंकड़ा 1500 तक पहुंच रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर भी आयोजित था, जिस कारण गर्भवती महिलाओं की भीड़ अधिक रही। कई महिलाओं को पर्ची बनवाने में करीब एक घंटा लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में मरम्मत कार्य चलते पिछले सप्ताह ई-उपचार सर्वर बंद किया गया था। तब से ओपीडी पर्चियां मैनुअल तरीके से बनाई जा रही हैं। पर्ची काउंटर पर केवल दो कर्मचारियों की ड्यूटी है, जिससे कार्य धीमा हो रहा है। मैनुअल पर्ची बनाने में अधिक समय लगने से भीड़ बढ़ती जा रही है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और सर्वर जल्द चालू करने की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

गर्भवती झेलनी पड़ी परेशानी

नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी ज्यादा रही, कारण रविवार को छुट्टी थी। इसके अलावा अस्पताल में गर्भवती के लिए जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में गर्भवती को ओपीडी पर्ची के लिए पहले व्यवस्था से जूझना पड़ा। इसके बाद स्क्रीनिंग के दौरान लाइन में लगना पड़ा।

-

आठ माह से चल रहा है सुंदरीकरण कार्य

नागरिक अस्पताल में पिछले साल जुलाई माह में सुंदरीकरण कार्य शुरू हुए थे जो कि अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। हालात यह है कि कई ओपीडी कक्षों का काम बीच में अटका हुआ है। रक्त सैंपल काउंटर तक नहीं बन पाए है। जच्चा-बच्चा वार्ड में काम अधूरा है। यहां तक ऑपरेशन थियेटर में काम अधूरा पड़ा है।


-

नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते ई-उपचार सर्वर बंद किया गया है। उम्मीद है जल्द ही ई उपचार सर्वर शुरू हो जाएगा और इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed