फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers burnt the posters of BJP-JJP leaders hanging outside the building built on the pucca front

किसानों ने पक्का मोर्चा पर बने भवन के बाहर टंगे भाजपा-जजपा नेताओं के पोस्टर फूंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt the posters of BJP-JJP leaders hanging outside the building built on the pucca front
टोहाना। संयुक्त किसान पक्का मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने पक्का मोर्चा पर बने भवन के बाहर टंगे भाजपा-जजपा नेताओं के पोस्टरों को फूंका। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों ने लंबा संघर्ष करके अपनी लड़ाई जीती है, इसलिए इनमें इन नेताओं का कोई योगदान नहीं है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता रणजीत ढिल्लो व ईश्वर बुरा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि वह संयुक्त किसान मोर्चे के भवन के बाहर टंगे पोस्टरों का पुतला फूंक रहे हैं। इस पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व टोहाना के मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह बबली का फोटो हैं किसान नेताओं ने कहा कि इन सभी नेताओं का पुतला फूंककर यह संदेश देने की कोशिश की है कि उन्होंने यह लड़ाई बड़े संघर्ष के बाद जीती है, इसमें इन नेताओं का कोई योगदान नही है।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं से लौट रहे किसानों का दूसरे दिन भी हुआ स्वागत :
किसान आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता के बाद दिल्ली की सीमाओं से वापस अपने घर आ रहे किसानों का संयुक्त किसान पक्का मोर्चा से जुड़े किसानों का दूसरे दिन भी स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली से लौट रहे जत्थेदारों को दूध व लड्डू खिलाए गए। फूल बरसाकर किसानों का स्वागत किया गया। वहीं शनिवार की रात को किसान पक्का मोर्चा पर डीजे की धुन पर पूरी रात नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed