{"_id":"696a7dfbd700bab00f08fa96","slug":"farmers-burnt-the-effigy-of-the-central-government-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147092-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
Fri, 16 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते किसान नेता। संवाद
टोहाना। हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न कानूनों की प्रतियां भी जलाई गईं। प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि 12 फरवरी को भी प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान नेता लाभ सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन नई कृषि नीति, नई बीज नीति 2025, नई शिक्षा नीति, परमाणु विधेयक, अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी, बिजली विधेयक, स्मार्ट मीटर और निजीकरण के विरोध में प्रतिरोध दिवस के रूप में किया गया। उन्होंने सरकार की शिक्षा नीति का भी जिक्र किया, इसके तहत माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द कर दी गई है।
केंद्र सरकार नई भर्तियां करने के बजाय विभागों का निजीकरण कर रही है। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन नैन, भारतीय किसान यूनियन उग्रहा, अन्नदाता किसान यूनियन, रिटायर कर्मचारी संघ और मजदूर संघ जैसे कई संगठन शामिल रहे। इस अवसर पर अन्नदाता किसान यूनियन से महासचिव उदय सिंह खारा, रमेश डांगरा, जगदीश सैनी, सतपाल, सज्जन, तरसेम औलख और कृष्ण सहित अन्य किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।