फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers blocked Sirsa-Chandigarh road for two hours due to shortage of urea

यूरिया की किल्लत को लेकर भूना के किसानों का टूटा धैर्य, दो घंटे तक जाम की सिरसा-चंडीगढ़ रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked Sirsa-Chandigarh road for two hours due to shortage of urea
भूना में सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाते किसानों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
भूना। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर भूना के किसानों का धैर्य आखिरकार सोमवार को जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने भूना अनाज मंडी गेट के सामने सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान समिति के ब्लॉक अध्यक्ष की अनाज मंडी स्थित दुकान पर भी खूब हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद करीब चार सौ प्रदर्शनकारी किसान अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर आकर बैठ गए और यहां करीब दो घंटे तक स्टेट हाईवे को जाम रखा। बाद में सूचना पाकर फतेहाबाद से क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पूनिया, थाना प्रभारी कपिल सिहाग व अन्य कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या को सुना और विश्राम गृह में किसान संगठन के सुपर विजन में यूरिया खाद वितरण पर तुरंत रोक लगवाई। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसान शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन

----------
दो दिन से किसान समिति की देखरेख में बंट रही थी यूरिया -
दरअसल, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह बराड़ के सुपरविजन में अनाज मंडी के दुकानदार की 1100 कट्टे यूरिया का रविवार व सोमवार को वितरण किया गया। प्रदर्शनकारी किसान कृष्ण कुमार, महावीर सिंह, जयबीर सिंह, बलवान सिंह, नरेंद्र सिंह, रामफल, बलबीर, धूप सिंह, हरि सिंह, रामलाल, दलीप सिंह आदि का आरोप था कि उपरोक्त संगठन के लोग अपने समुदाय के लोगों को पिछले दरवाजे से यूरिया खाद के टोकन दे रहे थे, जबकि आम किसान लाइनों में लगा रखे थे। आरोप है कि किसान की आवाज उठाने वाले किसान संगठन के नेता ही किसानों के साथ भेदभाव की नीति अपनाकर उनको शाम तक इंतजार करवाकर खाली हाथ भेज रहे हैं, जबकि इससे पहले दुकानदार से यूरिया लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही थी। हालांकि, यूरिया किल्लत के चलते लंबी-लंबी लाइनों में जरूर लगना पड़ता था। मगर शाम को उन्हें नियमानुसार बिना पक्षपात के खाद उपलब्ध हो जाती थी। अब पिछले दो दिनों से खाद वितरण में भारी पक्षपात के चलते सैकड़ों किसानों को सर्दी व बारिश में पूरे दिन लाइनों में लगने के बाद भी यूरिया के कट्टे नहीं मिले।
विज्ञापन

समय पर नहीं मिल रही खाद
परेशान किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान समिति के ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि शहर में किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए इफको व पैक्स तथा अन्य सरकारी एजेंसियों की व्यवस्था है। इसके अलावा अनाज मंडी भूना में चार प्राइवेट खाद विक्रेता भी हैं। उसके बावजूद किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बोले, समिति का हस्तक्षेप बंद हो
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि यूरिया वितरण में किसान समिति का सुपरविजन या हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। सिर्फ इफको किसान सेवा केंद्र व प्राइवेट दुकानदार के सुपरविजन में ही यूरिया खाद का वितरण होना चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने किसानों का समर्थन करके संगठन से आगे से ऐसा न करने का आग्रह किया।
भूना में इफको एवं प्राइवेट दुकान पर पहुंचेंगे तीन हजार कट्टे : पूनिया
एनएफएल का रैक लग चुका है। इसमें सोमवार शाम से लेकर मंगलवार तक करीब तीन हजार कट्टे भूना में इफको किसान सेवा केंद्र व प्राइवेट दुकानदार के पास पहुंचेंगे। इसलिए किसानों को धैर्य रखना चाहिए।

- ओमप्रकाश पूनिया, क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर
यूरिया खाद का समान रूप से वितरण हो, इसलिए सुपर विजन किया था। किसानों को रविवार व सोमवार को करीब 11 सौ कट्टे यूरिया हमारी देखरेख में बांटी गई है। हमने अपने चहेतों की बजाय आम किसानों तक खाद देने की कोशिश की है। मगर यूरिया कम आ रही है और लेने वाले हजारों हैं। रोड जाम व विरोध प्रदर्शन, एक साजिश का हिस्सा है। जब किसान विरोध कर रहे हैं तो हम इसमें दखलंदाजी नहीं करेंगे।
- कमल सिंह बराड़, ब्लॉक अध्यक्ष, पगड़ी संभाल जट्टा किसान समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed