फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers arrived at the new grain market with paddy but had to wait for hours to get gate passes

Fatehabad News: नई अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान, गेट पास के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived at the new grain market with paddy but had to wait for hours to get gate passes
नई अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टरों की लाइन। स्रोत किसान
फतेहाबाद। जिले की नई अनाज मंडी में शनिवार को परमल धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। परमल धान की कटाई में तेजी आने के साथ ही किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने और मंडी की लोकेशन पोर्टल पर शो नहीं होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह से मंडी के गेट के बाहर खड़े किसान देर शाम तक गेट पास जारी होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में किसान परमल धान लेकर नई अनाज मंडी पहुंचे थे। किसान धोलू राम, नरेश और रामसिंह ने बताया कि वे सुबह से ही अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मंडी के गेट के बाहर खड़े थे, लेकिन गेट पास जारी नहीं किए जा रहे थे। बताया गया कि नई अनाज मंडी की लोकेशन संबंधित पोर्टल पर शो नहीं होने के कारण करीब पांच घंटे तक गेट पास जारी करने में परेशानी आई। इसके चलते मंडी के बाहर वाहनों की कतार लग गई और किसानों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

-----
किसानों ने किया प्रदर्शन
देर शाम 6 बजे तक समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने मंडी के गेट के सामने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि धान की कटाई का काम तेज हो चुका है और फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि गेट पास जारी करने और खरीद व्यवस्था में समय लगता है तो उन्हें अपनी फसल के साथ घंटों मंडी के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से गेट पास जारी होने की उम्मीद में वे मंडी के बाहर खड़े रहे। बाद में देर शाम करीब छह बजे के बाद किसानों की मैन्यूअल एंट्री की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद गेट पास जारी किए गए और किसानों को मंडी में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पोर्टल पर शो नहीं हुई लोकेशन
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि पोर्टल पर नई अनाज मंडी की लोकेशन से जुड़ी तकनीकी समस्या को जल्द दूर किया जाए ताकि आने वाले दिनों में उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही परमल धान की खरीद प्रक्रिया भी समय पर शुरू करने की मांग की गई जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े।

---
:: मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण गेट पास जारी देरी से जारी हुए। मंडी में पहुंचे किसानों को देर रात्रि तक गेट पास जारी कर दिए गए हैं।
- प्रवेश कुमार, सुपरवाइजर, अनाज मंडी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed