फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer Union's protest continued for the second day outside the main gate of Jakhal police station.

Fatehabad News: जाखल थाने के मुख्य गेट के बाहर दूसरे दिन भी किसान यूनियन का जारी रहा धरना

Tue, 21 May 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer Union's protest continued for the second day outside the main gate of Jakhal police station.
जाखल थाने के बाहर धरने पर बैठे किसान।
जाखल। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के काफिले पर हमले के आरोप में किसानों पर दर्ज किए गए केस के खिलाफ जाखल थाने के बाहर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति द्वारा लगाया गया धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत किसानों पर आईपीसी की धारा 307 के तहत केा दर्ज कर दिए हैं। मगर भाजपा प्रत्याशी द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने के प्रयास की दी गई शिकायत पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 17 मई को जाखल में हुए हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के काफिले पर हमले के आरोप में जाखल पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर में 25 नामजद सहित 120 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद किसान यूनियन ने 19 मई को जाखल थाने के बाद धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

-----------
किसानों की आवाज दबाने के लिए करवा रहे केस दर्ज : मनदीप
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि जाखल पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है। जान बूझकर किसानों की आवाज को दबाने के लिए केस दर्ज किए जा रहे हैं। कभी रतिया तो कभी जाखल में केस दर्ज करवाए गए हैं। उनकी यूनियन के किसान भाजपा नेताओं से खेती-किसानों से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। इस कारण बौखलाए हुए भाजपा नेता किसानों पर केस दर्ज करवा कर उनकी आवाज बंद करवाना चाह रहे हैं। मगर ऐसा करने में वह कामयाब नहीं हो सकेंगे। इस मौके पर लाभ सिंह, संसार सिंह, जस्सा सिंह, लखविंद्र सिंह, पाल सिंह, पान सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed