फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer's ultimatum

चोरी हुई बोलेरो गाड़ी नहीं मिली तो किसानों ने गृह मंत्री के पुतले की निकाली शव यात्रा

Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmer's ultimatum
सदर थाना के पास से किसान की बोलेरो गाड़ी चोरी होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने टाउन पार्क के बाहर बैठक की। इस दौरान किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज का पुतला बनाकर टाउन पार्क से लघु सचिवालय तक शव यात्रा निकाली तथा लघु सचिवालय के गेट पर पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने कहा कि 23 जून तक गाड़ी का सुराग नहीं लगा तो संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से बात करके अनाज मंडी में बड़ी जनसभा की जाएगी तथा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी।
विज्ञापन

टाउन पार्क के बाहर किसान नेता मनदीप नथवान के नेतृत्व में किसान एकजुट हुए तथा गाड़ी का सुराग न लगा पाने के कारण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के आने की सूचना पाकर डीएसपी बिरम सिंह किसानों के बीच आए तथा आश्वासन दिया कि उनकी टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। शीघ्र गाड़ी बरामद कर ली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि शहर में हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी होने के बावजूद चोर गाड़ी चुराकर ले गए जिनकी भूना के पास लोकेशन भी आई, लेकिन उसके बावजूद वे पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

किसान नेता मनदीप नथवान, हरिसिंह, रमेश डांगरा, रणजीत सिंह, मनजीत और मछंदर सिंह ने कहा कि 7 जून को किसान प्रगट सिंह की गाड़ी चोरी हुई थी मगर पुलिस एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। विपक्ष के लोग इसका गलत संदेश फैलाएंगे कि किसानों के धरने पर जाने वाले लोगों की गाड़ी चोरी हो जाती है, पुलिस कुछ नहीं करती। 23 जून तक पुलिस ने चोरों को काबू नहीं किया तो अनाज मंडी में बड़ी जनसभा की जाएगी जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बड़े नेताओं से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed