फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmer protest

ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने लघु सचिवालय पर किया शक्ति प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
फतेहाबाद। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित किसान। - फोटो : Fatehabad
ट्रैक्टर परेेड से पहले किसान संगठनों ने शनिवार को ट्रैक्टरों के साथ शक्ति लघु सचिवालय पर शक्ति प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दो हजार ट्रैक्टरों पर सवार होकर जिलेभर से छह हजार से अधिक किसान लघु सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व खेती बचाओ संघर्ष समिति ने किया। उनके साथ किसान सभा, खेत-मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। किसानों की तादात देखकर लघु सचिवालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को लघु सचिवालय के गेट पर तैनात रहे।
विज्ञापन

पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को लघु सचिवालय परिसर के सामने हजारों किसान 2000 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। इससे पहले किसान फोरलेन पर बाईपास के नजदीक एकत्रित हुए, जहां पहले से किसानों के लिए लंगर चलाया जा रहा है। इसके बाद वे करीब 12 बजे लघु सचिवालय के सामने जुटने लगे और वहीं पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने काफी देर तक प्रदर्शनकारियों को संबोधित भी किया। इसलिए मंच की आवश्यकता पड़ी। किसानों ने रोड पर मंच स्थापित करने की बजाय ट्राली को ही मंच का रूप दे दिया। मंच के पीछे कार्यक्रम का होर्डिंग लगाया हुआ था। ट्राली में ही कुर्सी, माइक व स्पीकर की व्यवस्था की गई। इसी मंच से किसान नेताओं ने बारी-बारी किसानों को संबोधित करते हुए सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए प्रदर्शन स्थल पर लंगर व चाय की व्यवस्था की गई। लघु सचिवालय के सामने बने पार्क में किसान परिवारों की महिलाएं भोजन तैयार कर रही थीं।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, लघु सचिवालय का गेट कर दिया बंद
किसानों के इस कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को पहले से थी। इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। किसान ट्रैक्टर लेकर लघु सचिवालय परिसर के अंदर न प्रवेश कर जाएं, इसलिए मेन गेट बंद कर दिया गया। मेन गेट के अंदर व बाहर पुलिस की तैनाती रही। हालांकि, किसानों ने किसी भी प्रकार से कानून को हाथ में लेने का प्रयास नहीं किया। किसानों का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।

बाईपास से लघु सचिवालय तक जाम
हाईवे पर एक साथ हजारों ट्रैक्टर आ आने के कारण लघु सचिवालय के सामने से गुजरने वाले हाईवे पर जाम लगा रहा। हालांकि, इस दौरान आमजन को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मिनी बाईपास से लेकर लघु सचिवालय परिसर तक पूरी तरह जमा लगा रहा। सब्जी मंडी के सामने भी ट्रैक्टरों की कतार लगी रही। आमजन को परेशानी न हो, इसलिए रूट बदलकर वाहनचालकों को दूसरे रास्तों से निकाल दिया गया।

लघु सचिवालय के सामने मैदान में जुटे ट्रैक्टर व किसानों का विहंगम दृश्य।

लघु सचिवालय के सामने मैदान में जुटे ट्रैक्टर व किसानों का विहंगम दृश्य।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed