फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer killed after being electrocuted by tubewell in village Damkaura

गांव दमकौरा में ट्यूबवेल से करंट लगने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed after being electrocuted by tubewell in village Damkaura
समैन। टोहाना खंड के गांव दमकौरा में खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान खेत में धान की फसल में से खरपतवार हटा रहा था। जब पानी पीने के लिए ट्यूबवेल के पास गया तो पाइप में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। टोहाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन ट्यूबवेल के करंट से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन

मृतक युवक के चाचा गुलाब सिंह ने बताया कि उनका 29 वर्षीय भतीजा शमशेर सिंह रतिया रोड पर खेत में बने मकान में रहता है। रविवार सुबह वह अपने मकान के साथ लगते खेत में धान की फसल में से खरपतवार हटा रहा था। काम करते वक्त शमशेर को प्यास लगी। पानी पीने के लिए शमशेर अपने खेत में लगे ट्यूबवेल के पास गया और जैसे ही पानी पीने के लिए पाइप छुआ तो करंट लग गया। करीब 15-20 मिनट के बाद जब खेत में काम कर रहे मजदूरों ने शमशेर को पास जाकर देखा तो करंट लगने का शक हुआ। उसके बाद उन्होंने ट्यूबवेल की मोटर को बंद किया व शमशेर की देखभाल की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि टोहाना खंड में खेत में काम करते वक्त ट्यूबवेल से करंट लगने से लगातार दो दिन में दो किसानों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को गांव हांसा वाला में 28 वर्षीय अमित की ट्यूबवेल के पाइप से करंट लगने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed