फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmer,Fisheries,fatehabad news

किसान झींगा मछली का पालन कर बढ़ाएं अपनी आमदनी : डॉ. बांगड़

Wed, 02 Sep 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
farmer,Fisheries,fatehabad news
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने किसानों को आह्वान किया है कि वे फसल विविधिकरण और कृषि से जुड़े व्यवसाय अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। किसान कृषि से जुड़े व्यवसाय पशुपालन, मछली पालन करके अपनी आय में ईजाफा कर सकते हैं। इनके प्रोत्साहन के लिए सरकार ने भी अनेक योजनाएं चलाई है, उन योजनाओं का लाभ किसान लें।
विज्ञापन

उपायुक्त बुधवार को भट्टू खंड के गांव ठुईयां में झींगा मछली को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने गांव ठुईयां में करीब 30 एकड़ भूमि पर बनाए गए झींगा मछली के प्लांट का अवलोकन भी किया और किसानों का हौंसला बढ़ाया। उपायुक्त ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। इसके उपरांत गांव बनमंदोरी में किसान अनूप द्वारा इन-हाउस पोंड में की जा रही झींगा पालन का भी निरीक्षण किया तथा जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आज का युग मार्केटिंग का युग है। किसान अपने उत्पादों की जितनी ज्यादा मार्केटिंग करेंगे, उतना ही लाभ कमा सकेंगे। सरकार भी उनकी मार्केटिंग में सहयोग कर रही है। किसानों को भी इसमें आगे आना होगा। सरकार, किसान और विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर उत्पाद को मार्केट में बेच सकते हैं। उन्होंने झींगा मछली पालन को किसानों के लिए सुनहरा अवसर बताया और कहा कि जिस पानी में कोई फसल नहीं हो सकती है, उस पानी में झींगा का पालन कर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। झींगा मछली का पालन खारे पानी में होता है और जिला में लगभग 100 एकड़ भूमि पर झींगा मछली का पालन किया जा रहा है, जो हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने गांव ठुईयां में झींगा पालन कर रहे युवाओं को हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वैज्ञानिक डॉ. तेजपाल दहिया ने किसानों को झींगा पालन और उसके द्वारा कैसे आमदनी बढ़ाएं, इसकी विस्तृत जानकारी दी। जिला मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह, मत्स्य अधिकारी राजेश बेनीवाल व सुनील कुमार ने भी किसानों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुलतान सिंह, अजीत, अनिल, विरेन्द्र बेनीवाल, शिवराज बेनीवाल, सतीश लाम्बा, मनोज बेनीवाल, कृष्ण बेनीवाल व बंटी सहित मत्स्य पालन किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed