{"_id":"5ddebf478ebc3e54b41047a5","slug":"farmer-dies-due-to-drawning-in-minor-farmer-fatehabad-fatehabad-news-rtk529663916","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवानी माइनर में डूबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवानी माइनर में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन
भूना। सिवानी माइनर की पटरी पर पांव फिसलकर पानी में डूबने से गांव गोरखपुर के किसान की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जहां गमगीन माहौल में बुधवार की शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय किसान जोरा सिंह पुत्र रामधारी निवासी गोरखपुर खेतों में ढाणी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात 11 बजे खाना खाकर खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए ढाणी से गया था। पुलिस बयान में मृतक के बड़े भाई सूबे सिंह ने बताया कि पानी संभालने के लिए वह खेत से माइनर की पटरी पर जा रहा था तो उसका पांव अचानक फिसल गया। परंतु जैसे ही पांव फिसला तो माइनर के पानी में गिरने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार की अलसुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे देखने के लिए ढाणी के पास खेतों में गए। किसान की पत्नी संतोष देवी जब अपने पति की तलाश के लिए माइनर की पटरी पर पहुंची तो उसे पानी में शव दिखाई दिया। जिसको लेकर उसने शोर मचा दिया और मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए। किसान जोरा सिंह को पानी से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
अब जवान बेटियों की कैसे होगी शादी
किसान जोरा सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। पत्नी भी बीमार रहती हैं। दोनों बेटियों की शादी के लिए दनौदा गांव में रिश्ता भी तय किया हुआ है और फरवरी में दोनों का विवाह किए जाने की तैयारी भी चल रही थी। किसान की पत्नी संतोष ने रोते हुए कहा कि अब जवान बेटियों की शादी कैसे होगी। पुलिस ने मृतक के भाई सूबे सिह के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।