{"_id":"68866d0b6241c59034042504","slug":"family-members-create-ruckus-in-the-suicide-case-of-mother-of-two-daughters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137598-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो बेटियों की मां के सुसाइड मामले में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो बेटियों की मां के सुसाइड मामले में परिजनों का हंगामा
Sun, 27 Jul 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में शनिवार को दो बेटियों की मां ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में रविवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव लेने से मना कर दिया। हंगामे पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व पार्षदों के समझाने के बाद मृतका के परिजन शव लेकर अपने गांव पिरथला चले गए और मायके में अंतिम संस्कार हुआ।
पुलिस ने मामले में शनिवार को ही मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी ससुरालजनों पर मामला दर्ज कर लिया था। मामले के मुताबिक महिला बसमिता (27) अपने पति सुखबीर सिंह और दोनों बेटियों के साथ अशोक नगर स्थित ससुराल के घर में ही ऊपर बने चौबारे में रहती थी। सुखबीर रंग-रोगन का काम करता है और रोजाना की तरह शनिवार को भी काम पर गया हुआ था। दोपहर को जब वह खाना खाने घर लौटा तो ऊपर कमरे में गया, जहां उसने देखा कि पत्नी ने फंदा लगाया हुआ था। उसने जोर से शोर मचाया।
मामले में शनिवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की थी। रविवार को मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। नागरिक अस्पताल में दोपहर तक हंगामा किया और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि मामले में जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर काबू कर लिया जाएगा।