फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family gone to wedding in Fatehabad, thieves entered house, One was caught from spot, people beat him severely

Fatehabad: परिवार गया था शादी में, घर में घुसे चोर; एक को मौके से पकड़ा, लोगों ने जमकर पीटा

Mon, 04 Mar 2024 03:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

कृष्ण गोयल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार को शादी में गए हुए थे। रात को घर के कुछ सदस् शादी से जल्दी  वापस लौट आए। कृष्ण के अनुसार उनके बेटा व अन्य सदस्य घर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने युवकों को गेट से निकलते हुए देखा।

विज्ञापन
Family gone to wedding in Fatehabad, thieves entered house, One was caught from spot, people beat him severely
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में रविवार रात को एक परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान चोर घर में घुस गए। वहीं, मौके पर घर के लोग पहुंचे तो उन्होंने घर में घुसे चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। घर में घुसे दो युवक भागने में सफल हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले के मुताबिक अग्रव्राल कॉलोनी निवासी कृष्ण गोयल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रविवार को शादी में गए हुए थे। रात को घर के कुछ सदस् शादी से जल्दी  वापस लौट आए। कृष्ण के अनुसार उनके बेटा व अन्य सदस्य घर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने युवकों को गेट से निकलते हुए देखा। वे चोरों के पीछे भागे तो तीनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार होने लगे,जिस पर एक को पकड़ लिया गया, जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागे युवक क्या कुछ चोरी कर ले गए, अभी पता नहीं चल पाया। तीसरे युवक को उन्होंने पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर जब वे घर के अंदर गए तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी खुली थी और कमरों के लॉक तक तोड़ रखे थे। फिलहाल शहर पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed