फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Families of players who won medals with punches were honored

Fatehabad News: मुक्कों के पंच से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के परिजनों को सम्मानित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Families of players who won medals with punches were honored
राष्ट्रीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मेडलिस्ट अर्पित को सम्मानित करते अति​थि।
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज में खुली द्रोणाचार्य मुक्केबाजी एवं फिटनेस नर्सरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत रांगी ने शिरकत की। वहीं अध्यक्षता एमएम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव बतरा ने की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के परिजनों को अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुक्केबाज आदित्य के पिता नरेंद्र, रितेश के पिता राजेश, निशांत के पिता अनिल, विनीत के पिता राजेश व अर्पित के पिता पवन कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान अकादमी के युख्य कोच प्रदीप कुमार को भी स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहीं एडीसी ने हाल ही में जीतकर आए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत ने कहा कि फतेहाबाद जैसे छोटे से जिले में ऐसी खेल नर्सरियों का होना अति आवश्यक है, ताकि यहां की प्रतिभा की चमक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमके।
विज्ञापन


इससे पहले स्कूली नेशनल गेम्स में मेडल जीतकर आए 6 खिलाड़ियों का सुबह हांसपुर चौक पर सांसद सुनीता दुग्गल ने भी सम्मान किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को ओपन जीप में बैठाकर अकादमी तक लाया गया। यहां पर एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ज्ञात रहे के अकादमी के मुक्केबाज निशांत, आदित्य, अर्पित, रितेश, चिराग और विनीत ने हाल में आयोजित स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजबाला, एडवोकेट विनोद मेहता, डॉ. सुनील बिश्नोई, रिटायर्ड जिला खेल अधिकारी रामनिवास, डीपीआई गौरी शंकर, अमित कुमार, करण कुमार, मुक्केबाजी कोच परमवीर, महाबीर व सतबीर श्योरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed