फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Falling temperature is beneficial for crops, wheat will benefit

Fatehabad News: गिरता तापमान फसलों के लिए लाभकारी, गेहूं को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Falling temperature is beneficial for crops, wheat will benefit
फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा में गेहूं की फसल।
फतेहाबाद। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने पूरा जोर पकड़ लिया है। रात व दिन के तापमान में लगातार कमी आ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ी है। वहीं फसलों व सब्जियों के लिए यह मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो गेहूं व सरसों की फसल के लिए यह मौसम काफी लाभदायक है। सुबह कोहरा भी छा रहा है और ओस भी पड़ रही है, जो फसलों की वृद्धि के लिए उत्तम बताई जा रही है।
विज्ञापन



जिले में सर्दी के मौसम में रात के बजाय अब दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बाजारों में भी रात के समय ग्राहक कम दिखाई दे रहे हैं। लोग अपना काम जल्द निपटाकर घर जाने के प्रयासों में लगे रहते हैं। फतेहाबाद में दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस आंका गया, वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को बादलवाही होगी, जिससे तापमान और कम होगा। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। धूप निकलने पर लोग घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन




कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो यह मौसम सभी प्रकार की फसलों व सब्जियों के लिए काफी राहत भरा है। गेहूं व सरसों की फसल के लिए यह मौसम काफी अच्छा है। गेहूं की पौध जल्द वृद्धि करेगी और पैदावार भी अच्छी होगी। फिलहाल गेहूं को 6 से 20 डिग्री तक का तापमान चाहिए। दिन में धूप रहती है और रात को तापमान कम रहता है और सुबह ओस भी बढ़ रही है, जो गेहूं की बढ़वार के लिए काफी फायदेमंद है। अगर तापमान जीरो डिग्री पर आता है और पाला गिरता है तो गेहूं की पौध की कोशिकाओं से पानी निकलना आरंभ हो जाएगा, इससे गेहूं को नुकसान हो सकता है। बहरहाल मौसम गेहूं व सरसों की फसल के लिए काफी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
मौसम पूरी तरह से फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है। गेहूं की फसल को ऐसा ही तापमान चाहिए, ताकि उसकी पौध की बढ़त हो। वहीं अगर तापमान और अधिक लुढ़कता है तो सरसाें की फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल जो मौसम चल रहा है, वह दोनों फसलों के लिए लाभकारी है।



-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed