{"_id":"57acbfeb4f1c1b6b15ee45a1","slug":"fall-in-well-two-hours-in-well-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फुट गहरे कुंए में गिरा युवक, दो घंटे अटकी रहीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फुट गहरे कुंए में गिरा युवक, दो घंटे अटकी रहीं सांसें
fatehabad
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-5 के पीछे खाली जमीन में एक कुएं में गिरने से युवक की जान पर बन आई। अधिकारियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। दरअसल, एक 22 वर्षीय चरवाहा जगदीश अपनी भेड़ों को चराने के लिए सेक्टर-5 की खाली जगह पर ले आया था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 के पीछे खाली जमीन में एक कुएं में गिरने से युवक की जान पर बन आई। अधिकारियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। दरअसल, एक 22 वर्षीय चरवाहा जगदीश अपनी भेड़ों को चराने के लिए सेक्टर-5 की खाली जगह पर ले आया था। इस दौरान कुएं के पास अचानक उसे चक्कर आ गया और वह 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में गिरते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय युवक वकीला की बहादुरी की बदौलत जगदीश को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
एक युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल उसे सामान्य उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार, फतेहाबाद