{"_id":"68197833e12934f88b052dfe","slug":"fake-female-police-officer-arrested-in-haryana-fond-of-making-reels-in-uniform-used-to-intimidate-people-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार: वर्दी में रील बनाने का शौक, लोगों पर जमाती थी रौब; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार: वर्दी में रील बनाने का शौक, लोगों पर जमाती थी रौब; ऐसे हुआ खुलासा
Tue, 06 May 2025 08:17 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 06 May 2025 08:17 AM IST
सार
डीएसपी ने बताया कि गांव बलियाला निवासी सत्यवान बिजली निगम में विजिलेंस कर्मियों का कार चालक है। शाम को जब वह घर आता तो सिमरन के पास जाता था। फिर सिमरन पुलिसकर्मी बनकर लोगों के घर जाती और उन पर दबाव बनाती थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महिला पुलिस बनने वाली सिमरन
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में थाना सदर पुलिस ने सनियाना निवासी फर्जी महिला पुलिसकर्मी सिमरन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से वर्दी भी बरामद की है। महिला के साथी बलियाला निवासी कार चालक सत्यवान की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। आरोपी महिला अपने को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर रौब जमाया करती थी।
विज्ञापन
गांव खनौरा की एक महिला ने डीएसपी उमेद सिंह को दी शिकायत में बताया था कि उसका अपने पति से मनमुटाव चल रहा है। सिमरन नाम की महिला उनके पति की मुंहबोली बहन बनी हुई है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी बनकर उनके खनौरा स्थित घर पर आई। आरोप उसने उसके साथ मारपीट करके उसे धमकाया। उसने धमकी दी कि यदि अपने पति के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर नहीं करोगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने पर डीएसपी ने पुलिस को आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला सिमरन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह एक साल से पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाया करती थी। उसने बताया कि एक टेलर से वर्दी सिलवाई थी।
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में रील बनाकर डालती थी महिला
डीएसपी ने बताया कि गांव बलियाला निवासी सत्यवान बिजली निगम में विजिलेंस कर्मियों का कार चालक है। शाम को जब वह घर आता तो सिमरन के पास जाता था। फिर सिमरन पुलिसकर्मी बनकर लोगों के घर जाती और उन पर दबाव बनाती थी। उन्होंने बताया कि अभी सत्यवान पकड़ में नहीं आया है, जिसे पकड़ने के लिए टीमें दबिश डाल रही है। आरोपी महिला पुलिस वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर भी डालती थी।