फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fair being held in Tohana becomes cause of controversy, swings installed under electric wires

Fatehabad News: टोहाना में लग रहा मेला बना विवाद का कारण, बिजली के तारों के नीचे लगे झूले

Wed, 23 Oct 2024 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Oct 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Fair being held in Tohana becomes cause of controversy, swings installed under electric wires
मेले में लगे झूलों संबंधी समस्या को लेकर बातचीत करते अ​धिवक्ता विक्रम प्रभाकर। 
टोहाना। शहर की हिसार रोड स्थित पॉपुलर कॉलोनी में लग रहा मेला विवाद का कारण बन गया है। यहां पर बिजली के तारों के नीचे झूले लगे हैं।
विज्ञापन

आमजन ने एसडीएम प्रतीक हुड्डा को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। हालांकि, मेले के आयोजक प्रवीन कुमार ने कहा कि सभी अनुमति लेने के बाद ही मेले का आयोजन हो रहा है। वहीं डीसी मनदीप कौर ने कहा कि अनुमति सही कार्य के लिए दी गई है। अगर कोई गलत कार्य होगा तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
एसडीएम के नाम दी शिकायत में अधिवक्ता विक्रम सिंह ने बताया कि वह पॉपुलर कॉलोनी का निवासी है। उसके घर से कुछ दूरी पर मेला लगाया जा रहा है। आयोजकों की ओर से बिजली के तारों के नीचे झूले लगाए गए हैं जबकि सरकार व कानून की हिदायत के अनुसार बिजली के तारों से कम से कम एक हजार फीट की दूरी होनी चाहिए। यदि कोई झूला गिर जाने से हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी। 11000 वाट के तार कहीं से भी करंट पकड़ लेती है।
विज्ञापन

मेले में लगाए झूले लोहे के बने हुए हैं, झूले पर सवार लोगों को हादसा होने की आशंका बनी रहेगी। वहीं, इस संबंध में तहसीलदार सन्नी दहिया का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के एसडीओ द्वारा कर्मचारी को भेजा गया है। जिन मालिक ने जमीन दी है, उनकी भी जांच की गई है। कुछ भी गलत होगा, वह सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed