फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Explosion in diesel tank in factory, one worker died, four injured

Fatehabad News: फैक्टरी में डीजल टैंक में धमाके के साथ विस्फोट, एक श्रमिक की मौत, चार झुलसे

Mon, 20 Jan 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Explosion in diesel tank in factory, one worker died, four injured
कुलां में भूना रोड़ पर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी
कुलां (फतेहाबाद)। कुलां में भूना रोड पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में सोमवार दोपहर 2.30 बजे धमाके के साथ डीजल टैंक में विस्फोट हो गया।फैक्टरी में डीजल टैंक फटने के बाद भीषण आग लग गई। इससे फैक्टरी में कार्य करते पांच श्रमिक झुलस गए, जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई। चार श्रमिकों को टोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे टोहना से हिसार रेफर किया गया है। इस अग्निकांड में एक मोटरसाइकिल भी जल गई। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार को कुलां से करीब एक किलोमीटर दूर भूना रोड पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में दोपहर डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। टैंक फटने से फैक्टरी परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में कच्चा माल भी आग की चपेट में आ गया। अफरातफरी का आलम हो गया। इस घटना से फैक्टरी में कार्य करते गांव कानीखेड़ी निवासी श्रमिक रघुवीर सिंह (45) झुलस गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गांव कुलां निवासी श्रमिक बलजीत सिंह का पहले टोहाना अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। तीन अन्य श्रमिक मामूली रूप से झुलसे हुए हैं।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही धारसूल से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि बेकाबू आग की लपटें बढ़ती गई। इसके बाद धारसूल और भूना केंद्र से दो अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 4 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रहीं है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को भेज दी जाएगी। इसके अलावा मृतक के स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
उमेद सिंह, डीएसपी टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed