{"_id":"5e46a24b8ebc3ee61111c4bb","slug":"explosion-due-to-gas-cylinder-leakage-in-basement-couple-scorched-fatehabad-fatehabad-news-rtk5421664154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट में रखे गैस सिलिंडर लीकेज से धमाका, दंपती झुलसे, पड़ोस की कोठियों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट में रखे गैस सिलिंडर लीकेज से धमाका, दंपती झुलसे, पड़ोस की कोठियों के शीशे टूटे
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में बेसमेंट से निकाले गए लीकेज गैस सिलिंडर को देखते हुए।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर तीन में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कोठी नंबर 332 की बेसमेंट में रखे रसोई गैस सिलिंडर से लीकेज के कारण धमाका हो गया। लीकेज की जांच करने गए समाजसेवी हरनाम सिंह धमाके के बाद बुरी तरह से झुलस गए। पति को बचाने आई पत्नी जसवंत कौर भी चपेट में आ गई। धमाके के बाद आसपास की कोठियों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग और किराएदार ने घायल दंपती को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हरनाम सिंह की हालत को गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिवार के लोग हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक हरनाम सिंह हादसे में करीब 70 फीसदी झुलस गए हैं। हालांकि पत्नी जसवंत कौर की हालत ठीक बताई जा रही है।
सूचना के बाद दमकल विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बेसमेंट में रखे सिलिंडर को बाहर निकाला और खाली प्लॉट में ले गए। इसके बाद दमकल कर्मियों सतबीर सहारण व उनके साथियों ने बेसमेंट में लगी आग को बुझाया। धमाके के दौरान बेसमेंट में रखे सामान में भी आग लग गई थी, जिसे बुझानेे में दमकल कर्मियों को करीब 25 मिनट लगे।
बेसमेंट में रखा था सिलिंडर
मामले के मुताबिक कामरेड हरनाम सिंह ने कोठी में रसोई गैस की सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड फीटिंग करवा रखी और उसका सिलिंडर नीचे बेसमेंट में रखा हुआ है। अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई जसवंत कौर ने बताया कि शुक्रवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर खाली हो गया था। जिसे पति हरनाम सिंह ने बदलकर दूसरा भरा हुआ सिलिंडर लगा दिया। इसके थोड़ी बाद गैस लीकेज की बदबू आने लगी। पति जब नीचे गैस लीकेज की जांच करने के लिए गए और बेसमेंट में बिजली का बटन ऑन किया तो जोरदार धमाका हुआ और बेसमेंट में धुंआ ही धुंआ हो गया। पति के कपड़ों को आग लगी हुई थी, जिसे उसने बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग और किराएदार दोनों को अस्पताल लेकर गए। यहां पर बर्न यूनिट न होने के कारण डाक्टरों ने कामरेड हरनाम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-----------------------------------------------------------------------
ब्लास्ट की आवाज सुनकर नीचे दौड़ी, अंकल के कपड़ों में लगी थी आग
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर तीन में रसोई गैस लीकेज के कारण धमाका होने के बाद हुडा चौकी प्रभारी रिसाल सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच के दौरान किराएदार कविता ने मौके का हालात बताते हुए कहा कि रसोई गैस सिलिंडर बदलने के बाद अंकल सीढ़ियों में बैठकर कविता लिख रहे थे। सफाई कर्मी महिला ने अंकल को कहा कि रसोई गैस लीकेज की बदबू आ रही है। जिसे देखने अंकल नीचे चले गए। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और धुंआ हो गया। मैं ऊपर से नीचे आई और देखा कि अंकल के कपड़ों में आग लगी थी और आंटी के हाथों में भी चोट थी। पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। धमाके के बाद एक बार महसूस नहीं हुआ था कि रसोई गैस की वजह से धमाका हुआ है।
-----------------------------------------------------
साथ लगती दो कोठियों के शीशे टूटे
फतेहाबाद। रसोई गैस लीकेज से हुए धमाके के कारण साथ लगती दो कोठियों के शीशे टूट गए। पड़ोसियों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी कि घरों में रखा सामान भी एक बार हिल गया। जिसने भी आवाज सुनी वह घर से बाहर निकल आया। इसके बाद देखा कि कोठी में से धुंआ निकल रहा था। घटना के बाद सभी की सांसें अटकी रही जब तक रसोई गैस सिलिंडर को बाहर नहीं निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दंपती और किराएदार एक महिला कोठी में मौजूद थी। घटनास्थल के पास ही प्राथमिक पाठशाला और पॉलीक्लीनिक और सिविल सर्जन कार्यालय है। धमाके की आवाज सुनने के बाद प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी व स्टाफ तथा पॉलीक्लीनिक का स्टाफ भी सहम गया।
---------------------------------------------------------------------------------------
10 मिनट बाद फट सकता था सिलिंडर, हो सकता था बड़ा हादसा
फतेहाबाद। धमाके के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी और श्रीबालाजी इंटरप्राइजेज के कर्मचारी राजकुमार, राजू और विक्रम सोनी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियाें और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलिंडर को बाहर निकाला जो कि इंडेन गैस कंपनी का मिला। लीकेज के पीछे कारण मिला कि उसमें रबड़ की वार्शल टूटी हुई थी और इसी कारण लीकेज हो रही थी। श्री बाला जी इंटरप्राइजेज के राजकुमार ने बताया कि अगर 10 मिनट और इसी तरह से गैस लीक होती रहती तो सिलिंडर फट सकता था और इसमें बड़ा नुकसान होने का अनुमान था।